ठंड के बीच दिल्ली समेत कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए अगले दो दिनों के लिए IMD का अनुमान

Updated on 10-01-2023 05:39 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा दिखाई पड़ रहा है। सोमवार रात से ही कोहरा छाने लगा था और मंगलवार सुबह यह और भी घना हो गया। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में कोहरा ऐसे ही रहेगा। वहीं मौसम विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि कल यानी बुधवार 11 जनवरी और गुरुवार 12 जनवरी को दिल्ली समेत कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट और भी देखने को मिल सकती है। कोहरा अधिक होने की वजह से कई ट्रेनें आज भी घंटों की देरी से चल रही हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मंगलवार सुबह लोगों को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली की सड़कों पर सुबह के वक्त गाड़ियां धीमी रफ्तार से लाइट जलाकर चलती दिख रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और यूपी में 11-12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में जहां हल्की बारिश की बात है तो वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े गैप की वजह से कड़ाके की ठंड का लंबा दौर देखने को मिल रहा है।आमतौर पर दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच 3 से 4 दिन का अंतराल होता है, लेकिन इस बार यह अंतराल बढ़कर सात दिन का हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर को लौटा था और दूसरा सात जनवरी को इस इलाके में पहुंचा। इसको आसान शब्दों में समझा जाए तो बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।
    राजधानी दिल्ली में ऐसी शीतलहर का सामना साल 2013 में करना पड़ा था। मौसम विभाग का मानना है कि शीतलहर से एक दो दिन थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन 14 से 15 जनवरी के बीच एक बार फिर से शीतलहर वापसी होगी। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान में बुधवार से बादल छा सकते हैं और 14 जनवरी से शीतलहर और कोहरा दोनों वापसी कर सकते हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.