बारिश, नमी और तेज हवाएं... अपने ही घर में 'पराया' भारत, इंग्लैंड को मिली 'इंग्लिश कंडिशंस'

Updated on 07-03-2024 01:26 PM
धर्मशाला: तकरीबन 4800 फीट ऊंचाई पर बसे धर्मशाला में बुधवार को काफी ठंड थी। अगले पांच दिन भी यहां का मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है। इंग्लिश टीम के लिए धर्मशाला का मौसम उनको अपने घर जैसा एहसास दिलाने वाला था। सीम बॉलिंग की मददगार दिख रही परिस्थितियों में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट को अपने स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यादगार बनाने की कोशिश करेगी। अश्विन का यह 100वां टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मैच होगा और उनकी टीम भी जीत के साथ अपने अभियान का समापन करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने रांची में चौथा टेस्ट मैच जीत कर घरेलू धरती पर अपना अजेय रेकॉर्ड बरकरार रखा और अब उसकी निगाह सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान करने पर टिकी है।

बुमराह करेंगे वापसी
धर्मशाला के मैदान पर अमूमन तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रही है, लेकिन स्पिनर्स की भूमिका को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है। अभी तक यहां केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है। यह मैच 2017 में खेला गया था, जिसमें भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत में स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई थी। हाल में यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैचों में टीमों ने कई बार 300 रन से अधिक का स्कोर बनाया। बड़ौदा ने एक मैच में 482 रन बनाए जो वर्तमान सीजन में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड दो पेसर्स और दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरने जा रहा है। उसने मैच की पूर्व संध्या पर अपनी इलेवन घोषित कर दी। हालांकि संभावना है कि भारत दो तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनर्स के साथ ही उतरेगा। जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। उनके साथ मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे जबकि अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी।
पाटीदार या पडिक्कल
केएल राहुल ने अभी तक पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं की है और ऐसे में रजत पाटीदार को एक और मौका मिल सकता है। उन्हें हालांकि अच्छा स्कोर बनाना होगा क्योंकि टीम में जगह बनाए रखने के लिए यह उनके पास आखिरी मौका हो सकता है। भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास मध्यक्रम में देवदत्त पडिक्कल के रूप में एक अन्य विकल्प है। उन्हें भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। सरफराज खान ने राजकोट में अपने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन रांची में उनका बल्ला नहीं चल पाया था और वह उसकी भरपाई यहां करना चाहेंगे। टीम के बाकी बल्लेबाज भी प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मेहमान टीम नहीं बदलेगी रणनीति
इंग्लैंड ने जब से आक्रामक अंदाज में खेलने की ‘बैजबॉल’ शैली को अपनाया तब से उसे टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश टीम दौरे का अंत जीत से करने और बेयरस्टो के लिए यह मैच यादगार बनाने की कोशिश करेगी। मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की बातों से नहीं लगा कि वह अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे। इंग्लैंड के प्रशंसक बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की यह भी एक प्रेरणा होगी। इंग्लैंड ने एक बार फिर मैच की पूर्व संध्या पर ही अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है। इसमें उसने सिर्फ एक बदलाव करते हुए ओली रॉबिन्सन की जगह मार्क वुड को शामिल किया है। शोएब बशीर और टॉम हार्टली इंग्लैंड के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जेम्स एंडरसन 41 साल की उम्र में भी अपने खेल के टॉप पर बने हुए हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: 
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (घोषित):
 जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, मार्क वुड, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.