धर्मशाला टेस्ट में पहले दो दिन बारिश-ओले का अनुमान

Updated on 04-03-2024 06:23 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। पांचवां मुकाबला 7 मार्च से खेला जाना है। दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार टेस्ट के शुरुआती दो दिन बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। आखिर तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस समय धर्मशाला में 1 डिग्री सेल्सियस के आस-पास का तापमान है। मैच के दौरान भी तापमान में खास इजाफा होने की उम्मीद नही है।

7 मार्च को रात का तापमान माइनस में जा सकता है
रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च को दिन में सबसे कम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और रात में -4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंड रहेगी। सुबह हल्की बारिश जबकि दोपहर के समय गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम कार्यालय के अनुसार मैच के पहले दो दिन बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आखिरी तीन दिन मौसम साफ होने का अनुमान
मुकाबले के आखिरी तीन दिन मौसम साफ होगा। धूप खिली रहेगी। 9 मार्च को तीसरे दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर है। 10 मार्च को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। वहीं 11 मार्च को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि आसमान में बादल रहेंगे और बारिश 0.5 इंच तक होने की संभावना है।
भारत के पास है सीरीज में 3-1 की बढ़त
5 मैचों की टेस्ट सीरीज में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-1 आगे होने के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।

सुनील गावस्कर ने धर्मशाला के मौसम को इंग्लैंड के अनुकूल बताया
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने धर्मशाला के मौसम को इंग्लैंड के अनुकूल बताया है। उनके अनुसार धर्मशाला में गेंद स्विंग करेगी। गावस्कर ने कहा, ' सीरीज में केवल एक टेस्ट मैच बचा है और वह भी भारत से ज्यादा अंग्रेजों के मुफीद परिस्थितियों में। मेहमानों को घर जैसा महसूस होना चाहिए। गेंद हवा में खूब स्विंग करेगी, लेकिन क्या पिच से सीम भी होगी, यह देखना बाकी है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.