बिहार-यूपी से बंगाल तक बारिश बिगाड़ सकती है नवरात्रि की रौनक

Updated on 26-09-2022 05:58 PM
भारत में मानसून ढलान पर है। हालांकि, जाने से पहले कई हिस्सों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा है कि देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश अभी जारी रहेगी। बारिश के कारण इन इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे की लोगों को उमस भीर गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पंजाब और इसके आसपास के क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब और इसके पड़ोस से होते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चल रही है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इन प्रणालियों के कारण 27 और 28 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 30 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि इन इलाकों में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का आयोजन होता है। अगर बारिश होती है तो दुर्गा पूजा के मेले की चमक फीकी पड़ सकती है।

इसके अलावा 26 और 27 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.