बारिश-बाढ़ बना आपकी थाली का विलेन, थोक मार्केट में आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम

Updated on 14-07-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात ने महंगाई को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अगले कुछ दिनों तक आपको सब्जियों और फलों की ऊंची कीमतों से राहत नहीं मिलने वाली है। फल और सब्जियों की सप्लाई बाधित होने से मुश्किल और बढ़ गई है। दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए सरकार ने भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया है, जिससे सप्लाई चेन बाधित हो रही है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक आप सस्ती सब्जियां और फलों के बारे में भूल जाइए।

सब्जियों के थोक मूल्य में भी बड़ी तेजी

खुदरा मूल्य के साथ-साथ सब्जी और फलों के थोक मूल्य में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक हफ्ते में यहां हरी सब्जियों से लेकर आलू-प्याज और फलों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। जलजमाव, हाईवे से कनेक्टिविटी के अभाव के कारण सप्लाई बाधित होने से थोक मूल्य में तेजी आई है। एक हफ्ते में सब्जियों और फलो की कीमत 10 से 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। बीते एक हफ्ते में सब्जियों की कीमत रॉकेट की रफ्तार सेल भाग रही है। दिल्ली के आजादपुर मंडी में सब्जियों का थोक मूल्य एक हफ्ते से चढ़ गया है।

बारिश में डबल अटैक

भारी बारिश और बाढ़ से लोग परेशान है, ऊपर से बढ़ती महंगाई ने आम जनता पर डबल अटैक किया है। टमाटर के दाम तो पहले से आसमान छू रहे थे लेकिन अब हर एक सब्जी ही महंगी होती जा रही है। दिल्ली -एनसीआर के खुदरा बाजारों में कोई भी सब्जी 50 रुपये से नीचे नहीं है। जो लोग किलो में सब्जियां खरीद रहे थे, वो अब ग्राम में खरीद रहे हैं। बारिश के बाद बाढ़ ने हरी सब्जियों और फलों दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के चलते घरों में पानी भर गया है तो वहीं बाजार में सब्जियों जेब पर डाका डाल रही है।

सप्लाई बाधित होने से दाम और बढ़े

दिल्ली में बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में जलजमाव और यमुना का पानी भर गया है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने कमर्शियल व्हीकल्स की एंट्री को रोक दिया है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से फल और सब्जियां दिल्ली की मंडियों में पहुंचती थी, लेकिन हाईवे समेत शहर में पानी भर जाने के कारण ये ट्रक हाईवे पर रूके हुए हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक से आने वाले प्याज की सप्लाई में 30 फीसदी तक की गिरावट हुई है। सप्लाई कम होने से रिटेल मार्केट में सब्जियों की कीमत डबल हो चुकी है। जो टमाटर 120-160 रुपये किलो बिक रहे थे , वो 200 रुपये किलो बिक रहे हैं। बारिश कम होने और रास्ते खुलने के बाद दाम में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.