बारिश डाल सकती है जेब पर असर, कई फसलें तबाह, खाद्य कीमतें बढ़ने के आसार

Updated on 12-10-2022 05:30 PM

नई दिल्ली
साल 2022 के अनियमित मानसून ने खेती को खासा प्रभावित किया है। आम आदमी की जेब पर भी इसका असर पड़ने की संभावनाएं हैं। जानकारों का कहना है कि कई राज्यों में भारी बारिश के चलते कटाई में रही देरी से खाद्य सामग्री की कीमतों में इजाफा हो सकता है। उत्तर प्रदेश राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में किसान लगातार हो रही बारिश के कारण फसलों को बचाने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जिसके चलते बड़े स्तर पर अनाज का नुकसान भी हो रहा है। भारी बारिश ने धान, बाजरा, सोयाबीन, दालें, कपास जैसी गर्मियों में बोई गई फसलों को प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के अधिकारी हर्षित गोयल कहते हैं कि लगातार हो रही बारिश ने राज्य के कम से कम 30 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया का बाजरा को हुए नुकसान के बीच आलू की बुवाई में देरी हुई है।

खास बात है कि देशभर में मानसून के अनियमित गतिविधियों का सामना किया है। इस दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे धान उगाने वाले राज्यों में बारिश कम हुई। वहीं, देर से हुई बारिश के चलते खेत भर गए। आईग्रेन प्राइवेट लिमिटेड के राहुल चौहान बताते हैं, 'बारिश के चलते खाने की चीजें और खासतौर से सब्जियों की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारी बारिश ने खाद्य सामग्री ले जाने वाले ट्रकों की गतिविधियों को भी प्रभावित किया है।' साथ ही बारिश ने फसलों पर कीट का जोखिम भी बढ़ा दिया है।

मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, किसानों को फसलों को बचाने के लिए खेतों में पानी निकालने के लिए निकासी की अच्छी व्यवस्था रखनी चाहिए। IMD का डेटा बताता है कि चावल के देश के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में 500 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.