हिमाचल प्रदेश में 6 से 10 नवंबर के मध्य बारिश और बर्फबारी ,ठंड में बढ़ोतरी होगी

Updated on 07-11-2022 05:10 PM

 मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होने वाली है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात नवंबर को बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं, पंजाब में छह और सात नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, कश्मीर घाटी में छह नवंबर को बहुत भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां अब भी कई राज्यों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में छह नवंबर को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

अगले तीन दिनों तक होगी बरसात
अंडमान और निकोबार में छह से आठ नवंबर तक तीन दिनों तक बरसात होने वाली हे। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान संभावित मामूली तीव्रता के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''बेहद खराब'' श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े 10 बजे 331 दर्ज किया गया। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.