बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट:दो दिन 40-50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरेगी

Updated on 06-04-2026 11:57 AM
रायपुर, पश्चिम बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में रविवार सुबह तेज बारिश हुई, जिसके बाद धूप निकल आई। तापमान में कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि उमस का असर भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण बादल, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे

राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट और ओलावृष्टि के संकेत

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है।

साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अगले 4 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। कुछ इलाकों में ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.