रेलवे का अजीब कारनामा, इस स्टेशन से गायब हो गया फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम

Updated on 16-06-2023 07:26 PM
Waiting Room: किसी भी रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जाता है। यह सुविधा एयरपोर्ट पर भी ही होती है। एयरपोर्ट पर तो फर्स्ट कलास के पैसेंजन के लिए बेहतरीन लाउंज की सुविधा होती है, बिना अतिरिक्त शुल्क के। अंग्रेजों ने जब भारत में रेलवे स्टेशन बनाना शुरू किया तो वे बड़े स्टेशनों पर फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम भी बनाते थे। यह वेटिंग रूम लकदक सुविधाओं के लिए जाना जाता था।

ऐतिहासिक है हरिद्वार रेलवे स्टेशन

उत्तराखंड का हरिद्वार रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक है। इसे साल 1886 में खोला गया था। शुरू में यह रेलवे स्टेशन अवध और रोहिलखंड रेलवे का हिस्सा था। अंग्रेजों के जाने के बाद इसे उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिविजन का का हिस्सा बना दिया गया। हिंदुओं के बड़े तीर्थ स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर शुरू से ही अच्छी सुविधा रही है। वहां दूसरे दर्जे का तो वेटिंग रूम है ही, फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम भी शुरू से ही है।

अब गायब हो गया है फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम

हरिद्वार रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का खूब प्रयास हो रहा है। इसी आधुनिकता की बाढ़ में इस स्टेशन से फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम गायब हो गया है। रेलवे के कर्मचारी बताते हैं कि साल 2019 में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा वहां पहुंचे थे। उसी दौरान काफी चीजों का उद्घाटन हुआ था। तभी फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम को बदल कर एसी लाउंज बना दिया गया। अब उसमें सिर्फ बैठने के लिए पैसेंजर्स को हर घंटे के लिए 30 रुपये प्रति पैसेंजर चार्ज देना होता है।

क्या होता है फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम

फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम फर्स्ट क्लास में सफर करने वाले पैसेजर्स के लिए होता था। अंग्रेजों के जमाने में रेलवे में चार क्लास होते थे। फर्स्ट क्लास, सेकेंड क्लास, इंटर क्लास और थर्ड क्लास। जब देश आजाद हुआ तो रेलवे ने सभी क्लास को खत्म कर दो क्लास रहने दिया, फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास। फर्स्ट क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ही फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम की व्यवस्था होती है।

इन दिनों इसका नाम बदल दिया गया है

आजादी के बाद तो रेलवे में सिर्फ दो क्लास बचे थे। लेकिन अभी रेलवे में कम से कम आठ क्लास हैं। रेलवे स्टेशनों पर आमतौर पर वेटिंग रूम तो दो ही तरह के हैं, एक सेकेंड क्लास वेटिंग रूम और दूसरा फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम। फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम का ही नाम बदल कर अब उच्च श्रेणी या अपर क्लास वेटिंग रूम कर दिया गया है।

किस वेटिंग रूम में किस क्लास के पैसेंजर जाते हैं

सेकेंड क्लास वेटिंग रूम का उपयोग सेकेंड क्लास, चेयर कार और स्लीपर क्लास के पैसेंजर कर सकते हैं। जबकि अपर क्लास वेटिंग रूम का उपयोग वातानुकूलित श्रेणी या एसी क्लास में टिकट कटाने वाले कर सकते हैं। किसी किसी रेलवे स्टेशन पर देखा गया है कि अपर क्लास वेटिंग रूम में थर्ड एसी में टिकट कटाने वालों को भी नहीं घुसने दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.