कश्मीर को नए साल पर रेलवे ने दी सौगात, बडगाम–बनिहाल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जान लीजिए डिटेल

Updated on 19-01-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: कश्मीर के रेलयात्रियों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने बडगाम–बनिहाल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 19 जनवरी से 31 मार्च तक कुल 184 फेरे लगाएगी। यह स्पेशल ट्रेन बडगाम से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर यात्रा के उसी दिन 11.05 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वापसी दिशा में बनिहाल-बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी शाम 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 06.35 बजे बडगाम पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में श्रीनगर, अवन्तीपुरा, अनंतनाग तथा काजीगुंड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। रेलवे ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

रेलवे के मुताबिक 04688 बडगाम–बनिहाल स्पेशल ट्रेन 19.01.2024. से 31.03.2024 तक बडगाम से सुबह 09.10 बजे खुलेगी और उसी दिन 11.05 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04687 बनिहाल-बडगाम स्पेशल ट्रेन 19.01.2024. से 31.03.2024 तक बनिहाल से शाम 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 06.35 बजे बडगाम पहुंचेगी। इस बीच उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया था कि यूएसबीआरएल का काम जनवरी, 2024 तक पूरा हो जाएगा। इसके पूरा होते ही जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है।

क्या होगा फायदा

इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के चलने से सफर का आधा हो जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के 248 किमी की दूरी नेशनल हाइवे से सात घंटे में पूरी होती है। वहीं जब इस रुट पर वंदे भारत दौड़ने लगेगी तो इस दूरी तो तय करने में मात्रा 3.5 घंटे लगेंगे। रेलवे लाइन से जुड़ जाने पर जम्मू से श्रीनगर तक सफर सात घंटे के बजाय 3.5 घंटे में पूरा हो जाएगा। जम्मू कश्मीर में बन रहा USBRL 272 किमी लंबा रेलवे ट्रैक है। यह जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने का काम करेगी। घाटी के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.