बदल गया रेलवे का इमरजेंसी कोटा का सिस्टम, यहां जानिए पूरी बात

Updated on 24-07-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: ट्रेन में इमर्जेंसी कोटा (EQ) या एचओ कोटा (HO Quota)का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह कोटा रेलवे के अधिकारियों या स्टाफ, सांसद-विधायक, भारत सरकार या राज्य सरकार के वैसे अधिकारियों के लिए होता है जो इमर्जेंसी में यात्रा का कार्यक्रम बनाते हैं। इसके तहत कुछ बर्थ या सीट अलग से रखा जाता है ताकि अंतिम क्षण में यात्रा का कार्यक्रम बनाने वालों को यह आवंटित किया जा सके। रेलवे से इक्यू से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है।

क्या हुआ है बदलाव

रेलवे बोर्ड से बीते मंगलवार को जारी एक सरकुलर के मुताबिक मंत्रालय ने यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग में कुछ नए बदलाव किए हैं। बीते दिनों ही चार्ट बनाने और तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Booking) के नियमों में कुछ सुधार किया गया है। अब मंत्रालय ने इमरजेंसी कोटा (EQ) के नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव रिजर्वेशन चार्ट को ट्रेन के रवाना होने से आठ घंटे पहले बनाने के नियम के बाद किया गया है। रेलवे के नए सरकुलर के अनुसार, अब इमरजेंसी कोटा के लिए ट्रेन रवाना होने से एक दिन पहले रिक्वेस्ट देनी होगी। यह नियम सभी ट्रेनों पर लागू होगा।

कब देना होगा रिक्वेस्ट

मंत्रालय के मुताबिक, "इमरजेंसी कोटा के लिए उन सभी ट्रेनों के लिए रिक्वेस्ट जो 0000 बजे से 1400 बजे के बीच रवाना होती हैं, यात्रा के एक दिन पहले 1200 बजे तक EQ सेल में पहुंच जानी चाहिए।" इसका मतलब है कि अगर आपकी ट्रेन दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होती है, तो आपको अपनी रिक्वेस्ट दोपहर 12 बजे से पहले देनी होगी। मंत्रालय ने आगे कहा, "इमरजेंसी कोटा के लिए उन सभी ट्रेनों के लिए रिक्वेस्ट जो 14.01 बजे से 23.59 बजे के बीच रवाना होती हैं, यात्रा के एक दिन पहले 1600 बजे तक EQ सेल में पहुंच जानी चाहिए।" मतलब कि अगर आपकी ट्रेन दोपहर 2 बजे के बाद रवाना होती है, तो आपको अपनी रिक्वेस्ट शाम 4 बजे से पहले देनी होगी।

सेम डे ट्रेन हो तो क्या होगा?

अगर आपकी ट्रेन सेम डे रवाना होने वाली है तो फिर आपके इक्यू रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे वैसे व्यक्तियों को दिक्कत हो सकती है जिनका यात्रा कार्यक्रम आनन-फानन में बनता है।

छुट्टी के दिन यात्रा करनी हो तो?

अगर किसी व्यक्ति का यात्रा का प्लान रविवार या किसी सरकारी छुट्टी के दिन है, तो उन दिनों में रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए रिक्वेस्ट पिछले कार्य दिवस पर ही देनी होगी। सरकुलर में कहा गया है, "ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा रविवार या रविवार के बाद आने वाली छुट्टियों के लिए जारी किया जाना है, तो इसके लिए रिक्वेस्ट पिछले कार्य दिवस के दौरान ऑफिस के समय में दी जानी चाहिए।"

रेलवे ने बदल दिया है चार्ट बनाने का समय

रेलवे ने हाल ही में रिजर्वेशन चार्ट बनाने के समय में फेरबदल किया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। पहले ट्रेन के रवाना होने से चार घंटे पहले चार्ट बनाया जाता था। अब इन चार्ट को आठ घंटे पहले बनाया जाता है। जिन ट्रेनों के रवाना होने का समय दोपहर 2 बजे से पहले है, उनके चार्ट पिछली रात 9 बजे फाइनल कर दिए जाते हैं। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को समय पर कंफर्मेशन जानकारी मिलेगी और अगर जरूरत पड़ी तो वे यात्रा के लिए दूसरे इंतजाम कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.