लीची की पैदावार से रेलवे भी बमबम, 27 लाख से ज्यादा रुपयों की कमाई

Updated on 16-06-2023 06:23 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर की रसीली और मीठी लीची देश विदेश में प्रसिद्ध है। इस साल मौसम परिवर्तन के कारण भले ही लीची के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा है लेकिन इसकी मांग कम नहीं हुई है। इस साल रेल के माध्यम से 12 राज्यों में लीची भेजी गई। इस बार रेल प्रशासन द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन से 9 मई से लीची ढुलाई की व्यवस्था की गई, जिसके तहत बिना बिचौलिए के किसान एवं व्यापारी सीधे रेलवे बुकिंग काउंटर से लीची बुक करा कर अपने गंतव्य तक भेज सके। इस पहल से किसानों को कम किराया भुगतान कर लीची पवन एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों से लोकमान्य तिलक टर्मिनस एवं अन्य स्टेशनों को भेजा गया। रेल प्रशासन के इस कदम का किसानों एवं छोटे व्यापारियों ने भरपूर फायदा उठाया, जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष सोनपुर मंडल में पहली बार रिकॉर्ड लीची ढुलाई की गई।

मुजफ्फरपुर से रिकॉर्ड लीची का एक्सपोर्ट

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नीलमणि ने बताया कि 18 मई से 14 जून तक वी पी (पार्सल वैन) द्वारा कुल 6,102 क्विंटल लीची लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन भेजी गई, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 377 क्विंटल अधिक है। इससे रेलवे को 27 लाख 70 हजार 946 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 9 मई से 14 जून तक लूज पार्सल वैन द्वारा 4,310 क्विंटल लीची अहमदाबाद, गुवाहाटी, अमृतसर, कानपुर, प्रयागराज, कोलकाता, टाटा, दिल्ली, भुसावल समेत कई स्टेशनों को भेजा गया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 572 क्विंटल अधिक है, इससे रेलवे को 14 लाख 40 हजार 61 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस सीजन में मुजफ्फरपुर जंक्शन से अब तक 10,412 क्विंटल की रिकॉर्ड ढुलाई हुई, जिससे रेलवे को 42 लाख 11 हजार रुपए का राजस्व की प्राप्ति हुई। पिछले वर्ष मुजफ्फरपुर जंक्शन से कुल 9,462 क्विंटल लीची की ढुलाई हुई थी।

रेलवे भी लीची से बमबम

मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक, इस बार लीची भेजने के इच्छुक व्यापारियों एवं किसानों की सुविधा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर लदान हेतु व्यापक प्रबंध किए जाने के संदर्भ में लीची व्यापारियों एवं किसानों तथा रेल प्रशासन के बीच बैठक कर बेहतर समन्वय स्थापित किया गया। जिससे इस वर्ष भारी मात्रा में लीची लदान हुई। उन्होंने आगे कहा कि मंडल का यह प्रयास रहा है कि सामानों की ढुलाई में किसानों, बड़े व्यापारियों के साथ साथ छोटे व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.