अवैध कोयला भंडारों पर ताबड़तोड़ छापा:40 टन कोयला, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दस्तावेज जब्त

Updated on 02-12-2022 07:02 PM

कोरबा जिले में गुरुवार रात अवैध कोयला भंडारों पर जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 40 टन कोयला, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दस्तावेज जब्त कर लिए गए। कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर जिला प्रशासन, राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, करतला में खान ढाबे के पीछे झाड़ियों के आसपास लगभग 10 टन और चांपा में वीरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में लगभग 30 टन अवैध कोयला भंडारण पाया गया। यहां मजदूरों ने जैसे ही पुलिस-प्रशासन की टीम देखी, वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यहां कोयले से भरी एक गाड़ी और 4 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इसके अलावा तौल कांटा बांट, कोयला खरीद-बिक्री, मजदूरों के भुगतान और पैसों के लेनदेन से संबंधित रजिस्टर को भी टीम ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

दस्तावेजों को जांच के लिए खनिज ऑफिस भेजा गया

दस्तावेजों को जांच के लिए खनिज कार्यालय भेज दिया गया है और गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को करतला थाने में रखा गया है। तहसील करतला के ग्राम चांपा में वीरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में भी अवैध रूप से कोयले का भंडारण पाया गया। यहां से 30 टन कोयले को जब्त किया गया है। SDM सीमा पात्रे ने बताया कि लगातार उन्हें ग्राम चांपा और करतला में अवैध कोयला भंडारण को लेकर शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि छापेमार कार्रवाई के दौरान जमीन मालिक खनिज से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी

एसडीएम ने बताया कि दोनों जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान भंडारित किए गए कोयले को जब्त कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में राजस्व विभाग से तहसीलदार मुकेश देवांगन, नायब तहसीलदार लखेश्वर सिदार, खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक जीत चंद्राकर और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.