राहुल को माफी मांगनी ही होगी... कांग्रेस नेता के लंदन वाले बयान पर अब बीजेपी चीफ नड्डा का वार

Updated on 17-03-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के लंदन वाले बयानों को लेकर लगातार हमलावर है। सदन में उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राहुल पर हमला बोला है। नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट स्थाई हिस्सा बन गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से हस्तक्षेप की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी।

टूलकिट का स्थाई हिस्सा बन गए हैं राहुल गांधी- नड्डा
नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारत विरोधी ताकतों को हमेशा से दृढ़ भारत, उसके मजबूत लोकतंत्र और निर्णायक सरकार से समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करके और अमेरिका तथा यूरोप के हस्तक्षेप की मांग करके गांधी ने देश की सम्प्रभुता पर हमला किया है। नड्डा ने कहा, 'लोगों की ओर से बार-बार अस्वीकार किए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ''टूलकिट'' का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। '

राहुल के बयानों से देश के खिलाफ काम करने वालों को मिली मजबूती
उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद, उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया। भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया, उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देने के लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.