राहुल नेमा 360 फ्रैक्चर के बाद भी नहीं हारे हिम्मत, देंगे 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब

Updated on 18-08-2023 02:50 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 17 अगस्त को आए एपिसोड में हॉटसीट पर एक ऐसा कंटेस्टेंट बैठा, जिसकी कहानी ने हर किसी को भावुक कर दिया। लेकिन हौसला देख अमिताभ बच्चन भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। यह थे कंटेस्टेंट राहुल कुमार नेमा, जो एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनके अब तक 360 फ्रैक्टर हो चुके हैं। स्थिति ऐसी है कि जरा सा भी जोर पड़ते ही हड्डी टूट जाती है। लेकिन उनका हौसला बुलंद रहता है और उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है।

KBC 15 के एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट कपिल देव के साथ होती है। वह शो में 12 लाख 50 हजार रुपये ही जीत पाते हैं। सवाल का सही जवाब न पता होने और कोई लाइफलाइन भी न बची होने के कारण वह गेम क्विट कर देते हैं। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर राहुल शर्मा हॉटसीट पर पहुंचे।

3 फीट से कम हाइट, बैंक में असिस्टेंट मैंनेजर

राहुल कुमार की हाइट सिर्फ 3 फीट से भी कम है। राहुल को उनके पिता ने गोद में उठाकर हॉटसीट तक पहुंचाया। उनकी कहानी सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं। राहुल शर्मा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की भोपाल में स्थित ब्रांच में असिस्टेंट बैंक मैनेजर हैं।

हो चुके हैं 360 फ्रैक्टर

पांच हजार रुपये के लिए पूछे गए पहले सवाल का जवाब देने के बाद राहुल अपनी कहानी सुनाते हैं। राहुल बताते हैं कि वह एक जेनेटिक बीमारी से जूझ रहे हैं जिसका नाम Osteogenesis Imperfect है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियां बहुत ही आसानी से फ्रैक्चर हो जाती हैं। राहुल की हालत ऐसी है कि अगर उन्हें किसी ने गलत तरीके से पकड़ा या फिर उन्होंने सोते वक्त करवट ली, तो भी हड्डियां फ्रैक्चर हो सकती हैं।

राहुल कुमार ने बताई कहानी

राहुल बोले, 'आंकड़ों के मुताबिक 20 हजार में से हर एक व्यक्ति को यह बीमारी हो जाती है। मेरे 360 फ्रैक्चर हुए हैं। जरा सी भी फोर्स से फ्रैक्चर हो सकता है। सोते वक्त भी फ्रैक्चर हो सकता है। जब भी ऐसा होता है तो मुझे एक्स-रे करवाकर प्लास्टर करवाना पड़ता है। आदत हो गई है अब।'

अमिताभ बच्चन के साथ-साथ सभी दर्शक और राहुल पैरेंट्स इमोशनल हो जाते हैं। अमिताभ कंटेस्टेंट राहुल के हौसले और फाइटिंग स्पिरिट की तारीफ करते हैं। अमिताभ बच्चन जब राहुल से कहते हैं उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है, तो राहुल बोलते हैं- ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है।'

1 करोड़ रुपये जीत पाएंगे राहुल नेमा?

राहुल कुमार नेमा ने 10 सवालों के जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रुपये जीत लिए हैं। शुक्रवार, 18 अगस्त के एपिसोड में राहुल एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देते नजर आएंगे। एपिसोड के आखिर में जो प्रोमो दिखाया गया, उसमें अमिताभ, राहुल से एक करोड़ रुपयों के लिए सवाल पूछते नजर आए। मालूम हो कि राहुल कुमार ने 8वीं क्लास में जिला टॉप किया है और उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.