शादी के 4 साल बाद तीसरी पत्नी से भी तलाक ले रहे राहुल महाजन? कजाकिस्तानी मॉडल हैं नताल्या

Updated on 31-07-2023 02:46 PM
तमाम रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। कजाकिस्तान मॉडल नताल्या इलीना से उनकी शादी हुई थी और अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक चार साल तक शादीशुदा रहने के बाद इस कपल ने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी दी थी। अब एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले राहुल महाजन की शादी डिंपी गांगुली से हुई थी और उनसे भी उनका तलाक हो गया। अब किसी और से डिंपी की शादी हो चुकी है।

कपल के करीबी सूत्र ने 'ईटाइम्स' को बताया, 'शुरुआत से ही दोनों के बीच कई मुद्दे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को जितना संभव हो सका, खींचा। पिछले साल वे अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी है।' दोनों ने पिछले साल कागजी कार्रवाई दायर की थी, यह साफ नहीं है कि तलाक हो चुका है या यह अभी तक प्रोसिडिंग चल रही है। नताल्या राहुल की तीसरी पत्नी थीं। इससे पहले उनकी शादी 2006-2008 तक श्वेता सिंह और बाद में डिंपी गांगुली से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में हुई थी। डिंपी और राहुल ने 2010 में शादी की और 2015 में अलग हो गए।

फिर से प्यार तलाश रहे हैं राहुल महाजन

Rahul Mahajan के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अपने तीसरे तलाक के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वे आगे कहते हैं, 'ब्रेकअप के बाद वह बिल्कुल टूट गए थे। अब वह ठीक हैं। वह फिर से सब अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। अब, वह प्यार पाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी फैसला किया है अपने पिछले अनुभवों के कारण अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करेंगे।'

राहुल और नताल्या ने साधी चुप्पी

वैसे राहुल महाजन ने न तो रिपोर्ट का खंडन किया और न ही इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहता हूं। मैं किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहूंगा। मेरी निजी जिंदगी में क्या हो रहा है, इस पर मैं अपने दोस्तों से भी बात नहीं करता हूं।' Natalya Ilina ने भी इस पर कुछ नहीं कहा। राहुल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के कई सीज़न में दिखाई दिए हैं और आखिरी बार उन्हें नताल्या के साथ 'स्मार्ट जोड़ी' में देखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.