राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द आ सकती है मध्य प्रदेश

Updated on 25-10-2022 04:52 PM

भोपाल

राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा अब प्रदेश में तय समय से पहले प्रवेश कर सकती है। यात्रा की जो गति हैं उसे देखकर कांग्रेस नेता मानते हैं कि 20 नंवबर के आसपास यह यात्रा बुरहानपुर में आ जाएगी। जबकि पूर्व में यह तय था कि यात्रा 24 या 25 नवंबर के आसपास प्रदेश में आएगी। इधर राहुल गांधी की इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के साथ ही अरुण यादव और जीतू पटवारी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा भी दाव पर होगी।

इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह साहित सभी बड़े नेताओं को राहुल गांधी की यात्रा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।

इनके प्रभाव क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
यात्रा बुरहानपुर से प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह जिला प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के प्रभाव वाला माना जाता है। इसी तरह खंडवा और खरगौन भी अरुण यादव के प्रभाव वाला जिला है। वहीं इंदौर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। जीतू पटवारी यहां से विधायक है और राहुल गांधी से सीधे जुड़े हुए भी हैं। वहीं उज्जैन जिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा और दिग्विजय सिंह के करीबी प्रेम चंद गुड्डू के प्रभाव वाला है। वहीं आगर जिला दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाला माना गया है। इसलिए इन सभी नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा राहुल गांधी की इस यात्रा में दांव पर लगेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.