दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा

Updated on 24-12-2022 04:23 PM
नई दिल्ली: 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में दाखिल हो चुकी है, इस यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पड़ाव पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं , आप भी अपनी मोहब्बत की छोटी सी दुकान खोलिए. चुने हुए लोग नफ़रत फ़ैला रहे हैं. ग़रीब , किसान सब हाथ पकड़कर चल रहे हैं. हम 3000 किलोमीटर से ज़्यादा चल चुके हैं. आप पूछिए कि यहां इस यात्रा में किसी की धर्म या मज़हब पूछा गया.

इसी के साथ उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ़ मोहब्बत और इज़्ज़त है, हमारी यात्रा बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ है. हमारी यात्रा नफ़रत के खिलाफ़ है. हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी को गले लगवाते हैं. मेरे चेहरे को देखने से लग रहा है कि मैं 3000 किलोमीटर चल चुका हूं ? लेकिन मैं नहीं थका मुझे आपने अपनी शक्ति दी है. राहुल गांधी की अगुवआई वाली ये यात्रा देशभर में काफी सुर्खियां बटोर रही है.

राहुल गांधी ने गुरुवार भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने'' ढूंढ रही है. यात्रा इस समय हरियाणा में है और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी. शुक्रवार शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अब, (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो. शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा' चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है.''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.