राहुल गांधी आज करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंच पर लगा भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते का फोटो

Updated on 08-04-2024 12:33 PM

भोपाल । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के मंच पर भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते का फोटो

मंडला के धनौरा में मंच पर रविवार को फ्लेक्स लगा दिया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता हरकत में आए। उन्होंने फग्गन सिंह के फोटो को ढंक दिया। फिर उसी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का फोटो लगाया। फ्लेक्स में हुई इस गलती को लेकर कोई भी कांग्रेसी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे

राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे।

मरकाम और फुंदेलाल सिंह चुनाव मैदान में

उल्‍लेखनीय है कि मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल लोकसभा सीट से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है। एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी।

अब आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद

ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। दोनों सीटें पहले चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के पहले भी राहुल शहडोल जिले में ब्योहारी गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.