मुंबई में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे, आज भिवंडी कोर्ट में है पेशी

Updated on 21-02-2026 12:24 PM
मुंबई/ठाणे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मानहानि के मामले में पेश के लिए राहुल गांधी शनिवार सुबह मुंबई पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया, हालांकि इसके बाद जब राहुल गांधी भिवंडी के लिए रवाना हुए तो उन्हें रास्ते में काले झंडे दिखाए गए। यह घटना मुलुंड टोल नाके के पास हुई। काले झंडे बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मंडपम में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में दिखाए गए। गौरतलब हो कि कांग्रेस के युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट को लेकर शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में पेश होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं।
राहुल गांधी हाय-हाय के नारे
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का काफिला निकलने पर काले झंडे दिखाए, हालांकि उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी हाय हाय के नारे भी लगाए। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रोटेस्ट के विरोध में ही काले झंडे दिखाए। कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत मंडपम में घुस गए थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर प्रोटेस्ट किया था। बाद में उन्होंने शर्ट उतार दी थी। इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में 'इंडिया-यूएस ट्रेड डील' और 'पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं' जैसे नारे भी लिखे थे। मुंबई पहुंचने पर राहुल गांधी का प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया था।
क्या है RSS मानहानि का मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए भिवंडी में एक चुनावी सभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद आरएसएस के राजेश कुंटे ने इस केस में उनके खिलाफ भिवंडी कोर्ट में कंटेम्प्ट पिटीशन फाइल की थी। उनके वकील नारायण अय्यर ने बताया कि इस केस में कांग्रेस के सीनियर नेता शिवराज पाटिल-चाकुरकर राहुल के जमानतदार थे। चूंकि चाकुरकर का पिछले साल निधन हो गया था, इसलिए राहुल को नया जमानतदार देना होगा। इसलिए वे आज कोर्ट में पेश होंगे और नया जमानतदार देंगे।
भिवंडी दौरे पर टिकी हैं नजरें
भिवंडी में कोर्ट का काम खत्म करने के बाद राहुल गांधी किससे मिलते हैं, पार्टी नेताओं से क्या चर्चा करते हैं, क्या वे भविष्य के लिए कोई रणनीति तय करते हैं? यह देखना अब जरूरी है। भिवंडी नगर निगम चुनाव के नतीजे अभी-अभी घोषित हुए हैं। इसमें कांग्रेस ने चंद्रपुर मेयर चुनाव में हार का बदला लेते हुए बीजेपी के बागी नारायण चौधरी को शुक्रवार को मेयर बना दिया था। चौधरी बीजेपी से बागवत करके विपक्ष के साथ आ गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.