उज्जैन पहुंचे राहुल गाँधी, यात्रा का 82 वां दिन

Updated on 29-11-2022 06:41 PM

यात्रा के मद्देनजर इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुुबह बंद कर दिया गया था। राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे और हाथ हिला कर उनका अभिवादन भी कर रहे थे। राहुल से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर लेट कर प्रणाम किया तो राहुल रुक गए। उन्होंने युवती को उठाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। सांवेर सेे लेकर उज्जैैन तक भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने मंच लगाकर रखे थे।

नकुल नाथ भी शामिल हुए, दिग्गी नजर नहीं आए

राहुल स्थानीय कार्यकर्ता व लोगों से भी चलते-चलते मिल रहे थे। एक नेता ने यात्रा के स्वागत के लिए उज्जैन के बैंड का इंतजाम भी करवाया था। राहुल ने कालेज जा रहे दो छात्रों को बुलवाया और उनके साथ तस्वीर ली। यात्रा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ भी यात्रा में शामिल हुए। दिग्वियज सिंह राहुल के साथ नजर नहीं आए। राहुल एक होटल पर ट्री ब्रेक के लिए भी रुके।

महाकाल मंदिर में अभिषेक कर राहुल लंच ब्रेक के लिए निनौरा में रुकेंगे

राहुल गांधी लंच ब्रेक के लिए निनौरा में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे महावीर तपोभूमि जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे वे महाकाल मंदिर मेें दर्शन करेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को यात्रा का 82 वां दिन है। अभी तक 35 जिलों और छह राज्यों का सफर भारत जोड़ो यात्रा सफर तय कर चुकी है। राहुल सहित अन्य यात्री 1248 किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। मध्य प्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.