राहुल गांधी ने सरकारी बंगले से पैक किया बोरिया-बिस्‍तर, क्‍या है आगे का प्‍लान?

Updated on 15-04-2023 06:29 PM
नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 12 तुगलक लेन स्थित अपने सरकारी बंगले से बोरिया-बिस्‍तर समेट लिया है। मानहानि केस में गुजरात की एक अदालत ने उन्‍हें 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी। सांसदी जाने के बाद कांग्रेस नेता को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस मिला था। राहुल का सामान उनकी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में शिफ्ट हुआ है। इसका मतलब है कि वह आगे अपनी मां के साथ ही रहेंगे। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि केस में सजा सुनाई थी। राहुल केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे।

22 अप्रैल तक का था समय
राहुल गांधी के पास बंगला खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय था। संसद सदस्‍यता खत्‍म होने के तुरंत बाद 27 मार्च को उन्‍हें बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। नोटिस मिलने के अगले ही दिन राहुल ने लोकसभा सचिवालय के डिप्‍टी सेक्रेटरी डॉ मोहित रंजन को इस बाबत जवाब भेजा था। इसमें राहुल ने कहा था कि वह बंगला खाली कर देंगे। 2004 में अमेठी से पहली बार सासंद चुने जाने पर यह बंगला राहुल को 2005 में अलॉट हुआ था। राहुल ने इस बंगले से कई अच्‍छी यादें जुड़ी होने की बात भी कही थी। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्‍हें अपने या सोनिया के बंगले में शिफ्ट होने का सुझाव दिया था।
शुक्रवार को मां के घर शिफ्ट हुआ सामान
शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन बंगले से ट्रक को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के लिए रवाना होते देखा गया। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। कुछ देर में उन्‍हें जमानत भी दे दी गई थी। मानहानि केस में सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपील की है। इस पर गुरुवार को सूरत सेशन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 20 अप्रैल को कोर्ट फैसला सुनाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.