राहुल गांधी और मेधा पाटकर गुजरात विरोधी हैं:सूरत में बोले जेपी नड्डा- हम जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे

Updated on 24-11-2022 04:09 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गुजरात पहुंचे। सूरत में एक जनसभा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि मेधा पाटकर हमेशा से विकास विरोधी रही हैं। वहीं, राहुल गांधी उनके बगल में खड़े हैं। इसका मतलब साफ है कि दोनों की गुजरात विरोधी हैं। दरअसल, मेधा पाटकर हाल ही में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। वे नर्मदा बचाओ आंदोलन में अहम भूमिका में थीं और नर्मदा डैम परियोजना का विरोध करती आई हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने मेधा के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

आम आदमी पार्टी पर भी बरसे नड्डा
रैली में जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी पर भी जुबानी हमला किया। नड्डा बोले, मनीष सिसोदिया को शर्म आनी चाहिए। सत्येंद्र जैन बीमारी के नाम पर एक रेपिस्ट से मसाज करवा रहे हैं। उन्हें अब तक जमानत क्यों नहीं मिली? क्या उनके पास वकील नहीं हैं? दरअसल, वे गंभीर मामले में जेल में हैं इसलिए जमानत मिलना मुश्किल हो रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी गुजरात में इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी। गुजरात में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। यही वजह है कि लोग हमें फिर से वोट देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
Advt.