'राहुल गांधी पंडित हैं, शुरू से भगवान पर आस्था':अमरजीत भगत बोले- मंदिर और मठ में पूजा करने जाते हैं

Updated on 05-12-2022 07:27 PM

खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि पंडित राहुल गांधी का परिवार शुरू से ही पूजा-पाठ करने वाले हैं और भगवान को मानने वाले है। पंडित राहुल गांधी भगवान पर आस्था रखते हैं और मंदिर, मठ और शिवालय जाते हैं। उनके भारत जोड़ो यात्रा यात्रा से भाजपा नेताओं में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका खुलासा समय आने पर किया ही जाएगा। इसलिए राज को अभी राज ही रहने दीजिए। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस रिकार्ड मतों से जीतेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के नेता विचलित हो गए हैं।

बिलासपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, जल्द ही बड़े मामले का खुलासा करेंगे। समय आने पर इसका पता भाजपा नेताओं को भी चल जाएगा। अभी खुलासा नहीं करूंगा, मौका आने पर राज सामने आ जाएगा। अभी बेहतर होगा कि राज को राज ही रहने दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भानुप्रतापपुर सीट जीत रही है। मनोज मण्डावी अच्छे नेता और कार्यकर्ता थे। उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। सहानुभूति और भूपेश सरकार के कामकाज के कारण कांग्रेस की बड़े अंतरों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी केंद्र सरकार के संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में खलबली
राहुल गांधी हिन्दुत्व की राह पर हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पंडित राहुल गांधी उस परिवार से हैं, जिनकी शुरू से ही भगवान पर अस्था रही है। वे पूजा-पाठ करते हैं, मंदिर, मठ और शिवालय में जाते हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल, उनकी भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा नेताओं में खलबली मची है। भगत ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पंडित का मतलब क्या है के सवाल पर उन्होने कहा कि मुझे जो कहना है कह दिया, अब लोग इसका जो भी अर्थ निकाले और उसका विस्तारण कर तह तक जाकर पता लगाएं।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का 12 दिन का पड़ाव पूरा हो गया। यात्रा आज राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। MP में यात्रा के दौरान राहुल गांधी की इमेज बिल्डिंग के साथ ही सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव देखा गया। RSS और BJP पर 'जय सियाराम' नहीं कहने की बात कहकर राहुल ने हिंदुत्व का कार्ड खेलने की कोशिश की। मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से 2 बड़े वोट बैंक दलित-आदिवासी को साधने की कोशिश भी हुई।

खाद्य मंत्री भगत बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनने नहीं है दिलचस्पी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उन्होंने कहा कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक हुई। अलाकमान प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है और ना ही मैं अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हूं।

रोज दो लाख मिट्रिक टन हो रही धान खरीदी
उन्होंने कहा कि शुरूआत में धान कटाई शुरू नहीं हुई थी, जिसके कारण धान खरीदी की गति धीमी थी। लेकिन, अब धान खरीदी का काम जोरों से चल रहा है। रोज दो लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी चल रही है। एक दिन पहले तक प्रदेश में 28 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.