पीएम आवास के बाहर धरने से पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बंद कमरे में चली 1 घंटे मीटिंग, क्या बातें हुईं?

Updated on 22-07-2026 02:36 PM
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने ले गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कई घंटे थाने में बिठाए रहने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, अखिलेश यादव को समर्थकों संग छत्रसाल स्‍टेडियम ले जाया गया था।

सपा और कांग्रेस के इस प्रदर्शन से पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी की करीब घंटे तक बैठक चली थी। संसद परिसर में राहुल गांधी के ऑफिस में चली बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। इस मुलाकात ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए दोनों पाटियों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत की अटकलों को हवा दे दी है। गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ा था

संसद स्‍थगित होने के बाद हुई थी मुलाकात

इस मीटिंग के बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे। इससे पता चलता है कि दोनों पार्टियां और उनके नेता एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह तालमेल बिठाकर चल रहे हैं। दोनों नेताओं में मुलाकात तब हुई जब पेपर लीक और राम मंदिर चंदे की चोरी को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी।

कुछ सांसद डिंपल यादव के साथ जंतर-मंतर चले गए

कार्यवाही स्‍थगित होने के बाद सपा के कुछ सांसद विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डिंपल यादव के साथ जंतर-मंतर चले गए। वहीं, अखिलेश यादव ने बाकी सांसदों के साथ राहुल गांधी से उनके ऑफिस में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज और छात्रों के घायल होने की सूचना मिली, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सक्रिय हो गए। प्रियंका गांधी ने कई छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों से संपर्क किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.