खत्म हुआ राहुल द्रविड़ का हनीमून पीरियड, यह उनके लिए अब मुश्किल समय है

Updated on 10-09-2022 05:53 PM

रोहित शर्मा के कप्तान और राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत ने एशिया कप 2022 के रूप में अपना पहला बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया की तैयारियों के लिए यह इवेंट काफी अहम माना जा रहा था। मगर सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों मिली करारी हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई और फाइनल में जगह नहीं बना पाई।

 ऐसे में अब वर्ल्ड कप से पहले राहुल द्रविड़ आलोचकों के निशाने पर आने लगे हैं। इस बीच पूर्व चयनकर्ता सबा करीम का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि राहुल द्रविड़ का हनीमून पीरियड खत्म हो गया है। स्पोर्ट्स 18 से बात करते हुए पूर्व चयनकर्ता ने कहा 'यह बात तो राहुल द्रविड़ भी जानते हैं कि अब हनीमून पीरियड खत्म हो गया है। अब वह परफेक्ट टीम बनाने की कोशिश में हैं। मगर अब तक वह मजबूत ऐसा करते नहीं दिखे हैं। मगर उनसे ऐसा करने की उम्मीद जरूर है। यह राहुल द्रविड़ के लिए मुश्किल समय है। राहुल काफी समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति हैं।

 वह जानते हैं कि अपनी कोचिंग को यदि सफल बताना है, तो उनके पास एक ही तरीका है कि यदि भारतीय टीम पहले नंबर पर तो ICC इवेंट्स जीते और दूसरे नंबर पर SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट सीरीज जीते।'  उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिर्फ टेस्ट जीतने की बात नहीं कर रहा हूं। यह तो राहुल द्रविड़ जब बतौर प्लेयर खेलते थे, तब भी होता था।

 मगर भारतीय टीम SENA देशों में टेस्ट सीरीज जीतती है, तब कहीं जाकर राहुल द्रविड़ टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे।' राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को मात दी है, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 2-2 से ड्रॉ सीरीज खेली थी। मगर एशिया कप में टीम इंडिया उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 7 बार की चैंपियन टीम ग्रुप स्टेज में तो अपराजित रही, मगर सुपर 4 में वह एक ही मैच जीत पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.