राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की तारीफ की भारत ने टेस्ट सीरीज 4-1 से जीता

Updated on 11-03-2024 01:44 PM

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की तारीफ की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह इस सीरीज की जीत के लिए टीम को शुभकामनाएं दे रहे है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट सीरीज जीत ली है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 64 रन से जीता।

इस सीरीज में हमारे ऊपर काफी दबाव रहा
द्रविड़ ने कहा, सबसे पहले तो मैं सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इस सीरीज में ऐसा कई बार देखने को मिला कि हमारे ऊपर काफी दबाव रहा लेकिन उसके बावजूद हमने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज जीता। यह काफी अच्छी बात थी।

कई बार ऐसा होता है कि जब विरोधी टीम से आगे हम लोग मैच में हो तब हमें लगातार उनके ऊपर दबाव बनाना पड़ता है और मैच जीतना होता है। सीरीज के शुरू होने से पहले यही बात हो रही थी कि हम लोगों को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि हमने हार नहीं मानी और सीरीज अपने नाम की।

यंग प्लेयर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया
द्रविड़ ने आगे कहा, इस सीरीज से हमें यह सिखने को मिला कि हम लोग एक ग्रुप में कितने स्ट्रांग हैं। इस ग्रुप में कई यंग प्लेयर्स थे जिन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें यह बात पता होनी चाहिए कि हम सबको एक दूसरे का साथ हर परिस्थिति में देना चाहिए। भले ही आप बल्लेबाज हो या गेंदबाज अगर आपको सफल होना है तो एक दूसरे का साथ देना जरूरी है।

मुझे पूरा भरोसा है कि युवा खिलाड़ी सब भविष्य में भी एक साथ खेलेंगे और ऐसे ही आगे भी एक दूसरे को सपोर्ट करेंगे। टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं है यह बहुत ही मुश्किल है और आपको हर तरीके से इसे खेलने के लिए तैयार होना चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा। यह बहुत ही लंबी सीरीज थी लेकिन सभी ने अपना काम अच्छे से किया। आप लोगों ने जो भी हासिल किया उसके लिए मैं बहुत ही खुश हूं।

यह काफी अच्छी सीरीज थी- रोहित
रोहित शर्मा ने कहा, यह काफी अच्छी सीरीज थी। सभी खिलाड़ियों ने अपना काम बखूबी से किया। सभी ने साथ मिलकर इस सीरीज की जीत में अहम योगदान दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.