राहुल द्रविड़ ने कर दी पुष्टि, सेमीफाइनल में भारतीय टीम में दिखेंगे बदलाव

Updated on 07-11-2022 05:33 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि वह आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर विचार करेंगे। द्रविड़ की टीम ने रविवार को सुपर 12 के आखिरी मैच में  जिम्बाब्वे पर 71 रन की आसान जीत के साथ ग्रुप 2 की अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा किया। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है।  

भारत गुरुवार को जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम से भिड़ने के लिए एडिलेड जाएगा। इससे पहले द्रविड़ ने कहा कि वह उस मैच के लिए एक खास इलेवन का चयन करेंगे जो उनका मानना ​​है कि यह परिस्थितियों के अनुरूप होगा। इसका मतलब है कि एडिलेड ओवल में अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पहली बार टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलने की संभावना है। ये पिच धीमी गेंदबाजी को सूट करती है। 

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की भी वापसी ऋषभ पंत की जगह हो सकती है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेले थे।  एडिलेड जाने से पहले और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास 15 में सभी के बारे में पूरी तरह से खुला दिमाग है। हमारा मानना है कि जो कोई भी 15 में है वह संभावित रूप से हमें कमजोर नहीं बनाएगा, जिस तरह की टीम हमने चुनी है।"


उन्होंने आगे कहा, "मैं फिर से कहता हूं कि हमें वहां जाकर देखना होगा। मैंने आज (एडिलेड में) कुछ मैच देखे और मुझे पता है कि ट्रैक धीमे थे और उनमें ग्रिप होगी और थोड़ा टर्न मिलेगा। हम एडिलेड में पूरी तरह से नई पिच पर खेल रहे होंगे, और ईमानदारी से कहूं तो बांग्लादेश के खिलाफ हमने जिस पिच पर खेला, वहां गेंद स्पिन हुई थी। एक अलग तरह का विकेट था और यह एडिलेड में भी खेला गया था।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.