छक्कों में बात करने वाले रहाणे अब कर रहे टुक-टुक,फाइनल में CSK के लिए बनेंगे गले की हड्डी?

Updated on 24-05-2023 07:41 PM
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त प्रचंड फॉर्म में चल रही है। उन्होंने पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मैच में 15 रन से हराया है। इस जीत के साथ सीएसके फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नई ने आखिरी बार इस चमचमाती ट्रॉफी को 2021 में अपने नाम किया था। चेन्नई का प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर में सातवें आसमान पर रहा। लेकिन स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस वक्त टीम के गले की हड्डी बन चुके हैं, जोकि फाइनल में सीएसके के लिए खतरे की घंटी भी साबित हो सकते हैं।
चेन्नई के लिए खतरे की घंटी बने अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2023 के शुरू में अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे। वह काफी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, और उन्हें कभी इतना तेज खेलते हुए नहीं देखा गया था। रहाणे के इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भारतीय स्क्वाड में भी शामिल कर लिया गया था। वह अब सात जून से लंदन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का हिस्सा होंगे।

रहाणे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रखा था। लेकिन अचानक उनका बल्ला इस कदर रुका की वह अब पिच पर एक-एक रन के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके स्ट्राइक रेट में भी कमी आई है। रहाणे ने पिछले सात मुकाबलों में सिर्फ 90 रन बनाए हैं, जिसमें उनके स्कोर कुछ इस प्रकार रहे हैं- 15,0,21,21,16,0,17।

हालांकि चेन्नई ने अजिंक्य में इतने खराब प्रदर्शन के बाद भी भरोसा दिखाया है। वह अब भी अपने खिलाड़ी को बैक कर रहे हैं। जिस तरह से सीएसके का खेलने का स्टाइल है, ऐसा लग नहीं रहा कि वह फाइनल में भी रहाणे को टीम से ड्रॉप करेंगे। गौरतलब है कि स्टार खिलाड़ी की खराब फॉर्म फाइनल में टीम की हार का बड़ा कारण भी बन सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.