रायबरेली: सनातन पदयात्रा के नाम पर तलवारों का प्रदर्शन, भड़काऊ भाषण देकर उन्माद फैलाने का आरोप

Updated on 28-01-2026 02:49 PM
रायबरेली: सनातन पदयात्रा के नाम पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ भाषणों का मामला रायबरेली में सामने आया है। थाना शिवगढ़ क्षेत्र के गांव कुंभी से शुरू हुई सनातन पदयात्रा अब विवादों में घिर गई है। यात्रा का समापन शिवगढ़ कस्बे में करियर प्लस स्कूल के पीछे आयोजित एक कार्यक्रम के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान मंच से भड़काऊ भाषण दिए गए, वहीं भीड़ में मौजूद कुछ लोग तलवारें लहराते हुए नजर आए। कार्यक्रम में एक महिला वक्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर पुलिस को 15 मिनट में हटाने जैसी आपत्तिजनक बात कही जा रही है। वीडियो में सनातन धर्म की रक्षा के नाम पर उकसाने वाले बयान देने का भी आरोप लगाया गया है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भीड़ में कई लोग अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कृत्य से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती थी।इस मामले में कुंभी निवासी एक व्यक्ति ने शिवगढ़ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में किसी भी प्रकार का हथियार प्रदर्शन या धार्मिक उन्माद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सनातन पदयात्रा एक शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन होना चाहिए था, लेकिन भड़काऊ भाषणों और हथियारों के प्रदर्शन से माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.