गोवंशों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सींग पर लगाया जाएगा रेडियम, राजमार्गों पर तार फेंसिंग

Updated on 12-02-2024 12:56 PM

भोपाल। प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनकी सींग पर रेडियम लगाने की तैयारी है। निराश्रित गोवंश की सींग पर अलग रंग और पालित गोवंश की सींग पर अलग रंग का रेडियम लगाया जाएगा, ताकि पता चल सके कि गोवंश निराश्रित है या पालतू। वाहन चालकों को भी सड़क पर गोवंश दूर से दिख जाएंगे। इससे दुर्घटनाएं टाली जा सकेंगी।

इसके अतिरिक्त राज्य पशु कल्याण कोष के लिए राज्य सरकार से 25 करोड़ रुपये मिलेंगे जिसका उपयोग अचानक फैलने वाली बीमारियों और आपदा की अन्य स्थिति में पशुपालकों को सहायता देने के लिए और पशु कल्याण के लिए किया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में पशुपालन मंत्री लखन पटेल की अध्यक्षता में हुई राज्य पशु कल्याण सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया है।

सींग पर रेडियम

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष और गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि भी उपस्थित थे। बता दें कि प्रदेश में प्रदेश में लगभग आठ लाख निराश्रित गोवंश हैं। मंत्री ने गोवंश को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गोशाला संचालकों और इस क्षेत्र में काम करने वाले कुछ अन्य विशेषज्ञों से चर्चा की। सभी ने सुझाव दिए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह कि राष्ट्रीय राजमार्ग व आसपास के क्षेत्रों में घूमने वाले गोवंश को चिह्नित किया जाए। इसके लिए निराश्रित गोवंश की सींग पर हरे और पालित की सींग पर लाल रंग की रेडियम की पट्टी लगाई जाए।

राजमार्गों पर फेंसिंग

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। कुछ पशुपालक अपने मवेशी को दिन भर के लिए या कुछ दिन के लिए छोड़ देते हैं। यह मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और दुर्घटना का शिकार भी होते हैं। इनकी पहचान होने पर पशुपालक पर अर्थदंड भी लगाया जा सकेगा। साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां अधिक दुर्घटनाएं होती हैं वहां राजमार्गों पर फेंसिंग भी करने पर विचार किया जा रहा है। वन विभाग और नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के साथ मिलकर सड़क दुर्घटनाएं रोकने की योजना बनाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.