सूर्य से रोशन हुआ राधेश्याम राज का घर

Updated on 24-11-2025 01:35 PM

कोरबा। विद्युत संभाग पाली अंतर्गत ग्राम सिस में रहने वाले राधेश्याम राज के घर कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। राधेश्याम राज बताते हैं कि उनके घर में परिवार बड़ा है और विद्युत उपकरण भी अधिक चलते हैं, जिसके कारण हर महीने बिजली का बिल काफी अधिक आता था।

जब उन्हें जानकारी मिली कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना में सब्सिडी प्रदान की जाती है और प्लांट स्थापना में भी विभागीय टीम घर पर आकर सहायता करती है, तो उन्होंने इसे भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प माना और अपने घर में सोलर पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया।

राधेश्याम राज पहले दीपिका में रहते थे और एसईसीएल में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने मूल गांव सिस लौट आए। वे अपने तीन बच्चों और बहू के साथ यहाँ निवास करते हैं। परिवार की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 3 किलोवाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट लगवाया।

वे बताते हैं कि हाइब्रिड प्लांट होने से बाहर बिजली गुल होने पर भी घर की बिजली चालू रहती है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी उनके खाते में जमा हो चुकी है। राधेश्याम राज कहते हैं कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है। अब न सिर्फ उनका बिजली बिल कम हो गया है, बल्कि वे अपने घर को स्वच्छ ऊर्जा से रोशन करने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में उनके यहां सूर्यघर योजना से पावर प्लांट लगने से अन्य ग्रामीण भी देखने के लिए आते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.