राधाकिशन दमानी के निवेश वाली कंपनी देगी हर रुपये पर 10 रुपये का डिविडेंड, गिर गया शेयर

Updated on 26-04-2025 01:47 PM
नई दिल्ली: दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के निवेश वाली कंपनी VST इंडस्ट्रीज ने हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने घोषणा की है। यह डिविडेंड फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए है। यह कंपनी सिगरेट बनाती है। लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में कारोबार के दौरान 8% तक गिरावट आई। VST इंडस्ट्रीज एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 5,140.85 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 8.51% की गिरावट के साथ 302.65 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 486.70 रुपये और न्यूनतम 235.25 रुपये है।
देश के टॉप रईसों में शामिल राधाकिशन दमानी के पास VST इंडस्ट्रीज के 53,51,850 शेयर हैं जो 3.15% हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में उसकी कमाई कम हुई है। कंपनी ने 453.98 करोड़ रुपये कमाए। पिछले साल इसी समय कंपनी का रेवेन्यू 475.98 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी कम होकर 53 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी समय यह मुनाफा 88.2 करोड़ रुपये था।

कब मिलेगा डिविडेंड

कंपनी का EPS यानी हर शेयर पर कमाई भी 3.13 रुपये रही जो पिछले साल की समान तिमाही में 5.19 रुपये थी। VST इंडस्ट्रीज लिमिटेड सिगरेट बनाती और बेचती है। कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में है। कंपनी डिविडेंड का पैसा शेयरधारकों को देगी। यह पैसा 94वीं सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के 30 दिन के भीतर दिया जाएगा। राधाकिशन दमानी की नेटवर्थ 20 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 99वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.71 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.