पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना पर किया हमला, 14 सैनिकों की मौत, गाड़ियों पर घात लगाकर बोला धावा

Updated on 04-11-2023 03:25 PM
NZ vs PAK: बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि कृष्णमूर्ति 90 के दशक में न्यूजीलैंड चले गए थे। लेकिन भारत और क्रिकेट से उनका प्रेम नहीं छूटा। 18 नवंबर 1999 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ। कृष्णमूर्ति ने अपने बेटे का नाम सचिन और राहुल के नाम पर रचिन रखा। रचिन रविंद्र ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। छुट्टियों में भारत आने पर वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर प्रैक्टिस के लिए भी जाते थे।

पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक

अब रचिन रविंद्र ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर वर्ल्ड कप 2023 में शतक ठोक दिया है। उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है। रचिन ने 88 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। यह वर्ल्ड कप 2023 में उनकी तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनके बल्ले से शतक निकला था। शतक तक पहुंचने में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का मारा। वर्ल्ड कप से पहले कभी रचिन ने वनडे में टॉप-5 में भी बैटिंग नहीं की थी। 108 रनों की पारी खेलने के बाद रचिन मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर आउट हुए।

न्यूजीलैंड लौट चुके हैं माता-पिता

रचिन रविंद्र ने यह शतक अपने परिवार और दोस्तों के सामने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका है। लेकिन उनके माता पिता अब भारत में नहीं हैं। पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण न्यूजीलैंड में वापस जा चुके हैं। उनके नाना-नानी उन्हें पहली बार पहले बार उन्हें स्टेडियम में खेलते हुए देख रहे हैं। उनके दादा प्रसिद्ध शिक्षाविद् टीए बालकृष्ण अडिगा ने गुरुवार को हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है और पूरा परिवार रचिन और उनकी टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में होगा।

वर्ल्ड कप में 500 रन भी पूरे

रचिन रविंद्र के वर्ल्ड कप 2023 में 500 रन भी पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले क्विंटन डिकॉक के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले रचिन सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 2019 में ऐसा किया था। अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.