आर अश्विन ने आखिरकार किया खुलासा अगर मोहम्मद नवाज कर देते आउट तो वह क्या करते

Updated on 27-10-2022 05:49 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच सालों साल याद किया जाएगा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान की हलक से जीत निकाली थी, लेकिन इस जीत में हार्दिक पांड्या के साथ-साथ आर अश्विन का योगदान भी अहम रहा था। पांड्या आखिरी ओवर में 40 रन बनाकर आउट हुए फिर दिनेश कार्तिक जब पवेलियन लौटे, तब टीम इंडिया को एक गेंद पर दो रन की जरूरत थी। अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए और विराट कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। अश्विन ने जिस तरह से गेंद छोड़ी और इसे वाइड दिया गया, भारत की जीत यहां से पक्की हो चुकी थी। आखिरी गेंद पर अश्विन ने सिंगल लिया और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

अश्विन ने जो गेंद छोड़ी थी और जिसे वाइड दिया गया था, अगर वह गेंद अंदर आती तो अश्विन आउट भी हो सकते थे। अश्विन ने मैच के बाद इस बारे में मजे लेते हुए कहा, 'अगर नवाज की गेंद मेरे पैड से लगती तो मैं वापस ड्रेसिंग रूम में जाता ट्विटर पर लिखता, थैंक्स ए लॉट, यह क्रिकेटिंग करियर शानदार रहा।'

अश्विन ने मजे-मजे में कह दिया कि अगर वह भारत को जीत नहीं दिला पाते तो क्रिकेट से संन्यास ले लेते। खैर भारत जीता और वह भी जबर्दस्त तरीके से। एक समय भारत को आठ गेंद पर 28 रन चाहिए थे। तब विराट ने हारिस राउफ के आखिरी ओवर की दो आखिरी गेंदों पर छक्का उड़ा दिया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.