छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू

Updated on 18-03-2026 12:07 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।

ऐसे में खाद्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 214 छापेमारी में 1013 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 392 और बिलासपुर में 201 सिलेंडर शामिल हैं।

रायपुर में 17 मार्च 2026 को हुई समीक्षा बैठक में खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने एलपीजी बुकिंग व्यवस्था को और आसान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्हॉट्सऐप, मोबाइल नंबर, आईवीआरएस और वेबसाइट के जरिए बुकिंग की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इंडियन ऑयल नए बुकिंग नंबर

साथ ही इंडियन ऑयल के नए बुकिंग नंबर (मोबाइल 8927225667 और आईवीआरएस 8391990070) का व्यापक प्रचार करने को कहा गया, ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके। सरकार ने लंबित गैस बुकिंग को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

एलपीजी सप्लाई बढ़ाई गई

इसके लिए सभी जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई गई है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि घरेलू गैस का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही सुनिश्चित किया जाए।

कमर्शियल एलपीजी वितरण नीति

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब कमर्शियल एलपीजी वितरण प्राथमिकता और कोटा आधारित होगा। अस्पताल, स्कूल, सुरक्षा बलों के कैंप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी जरूरी सेवाओं को पूरी गैस सप्लाई मिलेगी।

सरकारी दफ्तर और होटल-रेस्टोरेंट को कोटा

जबकि सरकारी दफ्तरों को पिछले उपयोग का 50% और होटल-रेस्टोरेंट को 20% तक गैस दी जाएगी, वहीं शिकायतों के समाधान के लिए खाद्य विभाग का कॉल सेंटर (1800-233-3663, 1967) भी सक्रिय रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.