​​​​​​​वन अमले की सुरक्षा पर सवाल:वन चौकियों के बजाय अब कई किलोमीटर दूर, डीएफओ ऑफिस में रखेंगे बंदूकें

Updated on 12-12-2022 05:10 PM

बुरहानपुर की बाकड़ी वन चौकी से बंदूक लूटे जाने की घटना के बाद से वन विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। चार साल से विभाग ने अपनी बंदूकों के लिए नए कारतूस की खरीदी नहीं की है। इस साल भी कारतूस नहीं खरीदे जाएंगे। वहीं अब बंदूकों को भी वन चौकियों के बजाए कई किमी दूर चुनिंदा रेंज ऑफिस या डीएफओ कार्यालयों में ही रखा जाएगा। बंदूक-युक्त वन चौकियों की संख्या भी आधी करने की तैयारी है।

वन अमले को अभी सिर्फ उन्हीं इलाकों में बंदूकें दी जाएंगी, जहां वास्तविक जरूरत है। जहां जरूरत नहीं हैं, उन वन क्षेत्रों से बंदूकें वापस ली जाएंगी। बंदूक लूटकांड के बाद सरकार ने एसीएस गृह डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। इसी के बाद से बदलाव पर विचार किया जा रहा है। बुरहानपुर की बाकड़ी वन चौकी से 28 नवंबर की रात बदमाशों ने 17 बंदूकें और 1 हजार कारतूस लूट लिए थे। यहां सिर्फ बुजुर्ग चौकीदार था। हालांकि पुलिस ने हथियार जब्त कर लिए थे।

भोपाल डिवीजन के वन अफसरों ने सरेंडर कर रखी हैं अपनी बंदूकें

विदिशा के लटेरी में 9 अगस्त को वन अफसरों की गोली से एक आदिवासी की मौत के बाद फॉरेस्ट रेंजर की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल डिवीजन के सभी वन अधिकारियों ने अपनी बंदूकें विभाग को वापस लौटा दी थीं। ये या तो थानों में जमा हैं या डीएफओ कार्यालय में रखी हुई हैं।

बिना अधिकार सरकार ने थमाई हैं बंदूकें

सरकारी तंत्र में हथियार रखने का अधिकार या तो पुलिस को है या फिर ऐसे सशस्त्र बलों को जिन्हें केंद्र या राज्य सरकार ने सीआरपीसी के तहत हथियार रखने और चलाने के अधिकार दिए हैं। रिटायर्ड फॉरेस्ट अफसर केसी मल्ल का कहना है कि वन विभाग के पास हथियार रखने के संबंध में कोई नीतिगत स्पष्ट आदेश मौजूद नहीं है।

3 हजार से अधिक बंदूकें हैं वन विभाग के पास

  • 19500 मप्र में वन अमला
  • 2800 अमेरिकन पंप एक्शन गन
  • 357 दुनाली बंदूकें 12 बोर
  • 286 रिवाल्वर
  • बुरहानपुर बंदूक लूटकांड के बाद कठघरे में कार्यशैली
  • चार साल से कारतूस नहीं खरीदे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.