
इस तरह अब तीन दिन ही प्रचार के लिए बचे हैं। उल्लेखनीय है कि यहां से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद गठबंधन ने आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन दिया है, पर यह सिर्फ खानापूर्ति साबित हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सभा का भी प्रस्ताव था, पर अभी तक उनका कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है।