10 गुना सब्सक्राइब हुआ Pyramid Tecnoplast का आईपीओ, आज है आखिरी दिन, जानिए क्या चल रहा GMP

Updated on 22-08-2023 01:32 PM
नई दिल्ली : पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड का आईपीओ (Pyramid Tecnoplast IPO) 18 अगस्त 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। आज इस आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी दिन है। ग्रे मार्केट में मंगलवार दोपहर पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का शेयर 22 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा है। आईपीओ में शेयर की प्राइस 166 रुपये है। जीएमपी के हिसाब से देखें तो यह शेयर 13.25 फीसदी के प्रीमियम के साथ 188 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यह 153.05 करोड़ रुपये का आईपीओ है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो आज आखिरी दिन है।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

मंगलवार दोपहर तक पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ 10 गुना सब्सक्राइब (Pyramid Tecnoplast Subscription Status) किया जा चुका था। आज इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है। यह आईपीओ रिटेल कैटेगरी में 9.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ योग्य संस्थागत खरीदारों की कैटेगरी में 1.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा मंगलवार दोपहर तक यह इश्यू गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 15.27 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह आईपीओ पहले दिन 1.63 गुना और दूसरे दिन 5.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ: पैसा लगाएं या नहीं?

कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स के बारे में बताते हुए एक्सिस कैपिटल ने कहा, 'उनकी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पॉलीमर ड्रम, कार्बाइन, जरी कैन, आईबीसी एंड एमएस ड्रम और संबंधित सामान के निर्माण के लिए गुणवत्ता, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों द्वारा आईएसओ 9001:2015/ आईएसओ 14001:2015/ आईएसओ 45001:2018 प्रमाणित हैं। इसके अलावा, उनके एमएस ड्रम भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं।' ब्रोकरेज ने आगे कहा कि कंपनी के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के डिस्ट्रीब्यूटर्स या वेंडर्स साथ दीर्घकालिक संबंध हैं। वे किसी विशेष कंपोनेंट के लिए किसी एक स्रोत पर निर्भर नहीं हैं। इससे सप्लाई चेन से जुड़ा जोखिम नहीं है। इससे उन्हें अपने कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और साथ ही अपनी उत्पादों के लिए सर्वोत्तम संभव मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.