पीवी सिंधु का इंडोनेशिया ओपन में सफर खत्म, इस धाकड़ से 19वीं बार हारीं

Updated on 15-06-2023 08:25 PM
जकार्ता: इंडोनेशिया ओपन के प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में हार के साथ ही पीवी सिंधु का सफर खत्म हो गया। उन्हें ताइवान की जाई जू यिंग ने सीधे गेम में 21-18 और 21-16 यानी 2-0 से मात दी। भारतीय स्टार ने पहले गेम में देर से वापसी की थी, जबकि दूसरे गेम में बढ़त लेने के बाद मैच गंवाया। यह दोनों के बीच 24वां मैच था, जिसमें से 19 मैच ताई के नाम रहे हैं। इससे पहले इन दोनों के बीच 23 मैच खेले गए थे, जिसमें 18 मैच ताई के नाम रहे थे, जबकि भारतीय स्टार ने 5 मैच जीते थे। इसमें वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भी शामिल है।

पहला गेम: पीवी सिंधु कड़ी टक्कर के बाद पिछड़ीं
शुरुआत में सिंधु लय में नहीं दिखीं और ताई जू यिंग ने पॉइंट्स लेते हुए 4-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद कुछ नेट शॉट अच्छे लगाए और वापसी की, लेकिन ताइवानी खिलाड़ी के आगे वह बेअसर दिख रही थीं। ताई ने धांसू ड्रॉप और स्मैश से पॉइंट्स जुटाए। पहले 10-5, 11-5, 12-5 और स्कोर 13-5 कर दिया। सिंधु ने हांलाकि कुछ पॉइंट्स जरूर लिए और टक्कर देती दिखीं। स्कोर 14-18, 15-19, 16-19, 17-19 और 18-20 तक ले गईं। लेकिन साइड लाइन और बैक गैलरी के पास की गई गलतियां भारी पड़ीं। ताई जू यिंग ने यह गेम 21-18 से अपने नाम किया।


दूसरा गेम: बढ़त बनाने के बाद हारीं सिंधु
पहले गेम में देर से वापसी करने वाली सिंधु ने दूसरे गेम में ताई को खूब टक्कर दी। एक-एक पॉइंट्स के लिए दोनों ही शटलर जूझती दिखीं। स्कोर 11-11, फिर 12-12 से बराबरी पर रहा। इसके बाद सिंधु ने 16-14 से बढ़त बना ली, लेकिन ताई भी कहां हार मानने वाली थीं। उन्होंने दमदार वापसी की और स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद नेट, स्मैश और ड्रॉप धांसू तरीके से खेलते हुए 21-16 से हरा दिया। इस तरह ताई ने सिंधु के खिलाफ अपना आंकड़ा अब 19-5 का कर लिया है।

सिंधु ने ग्रिगोरिया मारिस्का तुंजुंग को दी थी मात
सिंधु ने इससे पहले ग्रिगोरिया मारिस्का तुंजुंग को 38 मिनट में 21-19, 21-15 से हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंधु की ग्रिगोरिया के खिलाफ पिछले 3 मैच में यह पहली जीत थी। सिंधु की ग्रिगोरिया के खिलाफ 10 मैच में यह आठवीं जीत थी, जबकि उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, ताई जू यिंग ने Han Hue को 21-15 और 21-17 से हराया था।

पुरुषों में होगी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रींकात में भिड़ंत
इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन भारतीय लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को अपने-अपने गेम में जीत के साथ मेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जगह बनाई है। दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी मलेशिया के जी जिया ली के खिलाफ सिर्फ 32 मिनट में 21-17, 21-13 से जीत दर्ज की जबकि श्रीकांत ने चीन के ल्यू गुआंग झू को 21-13, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। अगले दौर में हालांकि लक्ष्य और श्रीकांत आमने-सामने होंगे जिससे एक भारतीय खिलाड़ी का टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.