प्लेन क्रैश में मरने वाला पुतिन का दुश्मन प्रिगोझिन ही है, हो गई पुष्टि, रूस में डीएनए जांच से हुआ खुलासा

Updated on 28-08-2023 01:48 PM
मास्को: रूस की जांच समिति ने पुष्टि की है कि निजी सैन्य संगठन ‘वैग्नर’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने रविवार को एक बयान में कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद, दुर्घटनास्थल पर मिले सभी 10 शवों की पहचान की गई। बयान में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है। वैगनर आर्मी चीफ ने जून में रूस के खिलाफ विद्रोह किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका।

रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि प्रिगोझिन (62) और उनके शीर्ष सहयोगियों को लेकर जा रहा एक निजी विमान मॉस्को के उत्तर पश्चिम में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच रास्ते में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सभी सात यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले सशस्त्र विद्रोह का प्रिगोझिन के नेतृत्व करने के दो महीने बाद यह घटना घटी थी।

विस्फोट के कारण हुआ धमाका

अमेरिका के शुरुआती खुफिया आकलन से निष्कर्ष निकाला गया था कि जानबूझकर किए गए विस्फोट के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रूस ने इस निष्कर्ष को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ बताया था। शुरुआती खुफिया आकलन का वर्णन करने वाले पश्चिमी देशों के अधिकारियों में से एक ने कहा कि यह साफ है कि प्रिगोझिन को टार्गेट किया गया था और पुतिन का ‘अपने आलोचकों को चुप कराने की कोशिश का एक लंबा इतिहास रहा है।’

पहले भी हुआ था हादसा

बिना किसी सबूत के प्रिगोझिन के मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले भी प्रिगोझिन के विमान हादसे में मारे जाने की बात आ चुकी हैं। साल 2019 में कांगो में उन्हें एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट हादसे में मृत घोषित कर दिया गया था। हालांकि सिर्फ तीन दिनों बाद ही वह दुनिया के सामने आ गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.