पुतिन बोले- BRICS को लेकर जयशंकर ने ठीक कहा था:हम किसी के खिलाफ नहीं

Updated on 20-12-2024 02:06 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को साल 2024 के आखिरी संबोधन में 3 घंटे 17 मिनट तक जनता के सवालों के जवाब दिए। इसमें उनसे यूक्रेन जंग के अलावा, BRICS, सीरिया, इकोनॉमी, महंगाई जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे। BRICS को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने एस जयशंकर का नाम लिया।

पुतिन ने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ काम नहीं कर रहा है। हम सिर्फ अपनी भलाई और संगठन के हित के लिए काम करते हैं। हम हम किसी भी तरह का एजेंडा नहीं चला रहे हैं। भारत और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे सबसे अच्छे तरीके से कहा था कि "ब्रिक्स पश्चिमी विरोधी नहीं है। बस इसमें पश्चिम (देश) शामिल नहीं है।"

पुतिन ने यह भी कहा कि वे यूक्रेन जंग को रोकने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि उनके बीच चार साल से भी ज्यादा वक्त से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर ट्रम्प चाहें तो वे उनसे मिलने को तैयार हैं।

पुतिन बोले- हमारी ओरेशनिक मिसाइलों का कोई मुकाबला नहीं 

पुतिन ने ‘ओरेशनिक मिसाइल’ की तारीफ करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। पश्चिमी देश चाहकर भी इसका मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास इसे रोकने की तकनीक ही नहीं है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 21 नवंबर को इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ की टेस्टिंग की थी। यह 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है।

पुतिन ने इस मिसाइल को लेकर कहा था कि इसका तापमान 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सूरज की सतह के समान है। जिस इलाके में यह गिरेगी, वहां की हर चीज धूल में बदल जाएगी।

पुतिन बोले- सीरिया में असद की हार, रूस की हार नहीं

सीरिया मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि हम पता कर रहे हैं कि सीरिया में बशर अल-असद का तख्तापलट कैसे हुआ। असद की सेना ने बिना लड़ाई लड़े मैदान छोड़ दिया। पुतिन ने इसे रूस की हार बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया में तख्तापलट के बावजूद रूसी बैस कैंप वहां बरकरार रहेंगे।

पुतिन से अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के बारे में भी पूछा गया। टाइस 2012 में सीरिया में गृहयुद्ध की घटना को कवर करने के दौरान लापता हो गए थे। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद पर टाइस को गायब करने का आरोप लगाया जाता है।

इस बारे में पुतिन ने कहा कि उन्होंने अभी तक राष्ट्रपति असद को नहीं देखा है, लेकिन वे जल्द ही मिलेंगे। तब वे असद से ऑस्टिन टाइस के बारे में जरूर पूछेंगे कि उनके साथ क्या हुआ था। हाल ही में टाइस की मां ने कहा था कि वे अपने बेटे के बारे में पता करना चाहती हैं इसे लेकर वे असद से मिलने के लिए रूस भी जाने को तैयार हैं।

महंगाई दर बढ़ने पर पुतिन बोले- इसकी वजह संपन्नता

पुतिन हर साल के आखिर में टीवी पर जनता के सवालों का जवाब देते हैं। इसे रूसी टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक पिछले कुछ सालों से इस कार्यक्रम में घरेलू मुद्दे ज्यादा हावी रहे हैं। स्टूडियो में फोन करने वाले ज्यादातर लोग सड़क की मरम्मत, बिजली की कीमतों, इलाज, सरकारी सब्सिडी और सामाजिक मुद्दों के बारे में सवाल पूछते हैं।

देश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने कहा कि बाहरी खतरे से जूझने के बाद भी देश की इकोनॉमी स्थिर है और देश तरक्की के रास्ते पर है। पुतिन ने कहा कि देश में महंगाई दर 9% चली गई है जो कि चिंताजनक है, लेकिन कुल मिलाकर हालात स्थिर हैं। पुतिन ने कहा कि इस साल की विकास दर 3.9% रहेगी।

कार्यक्रम में पुतिन ने महंगाई से जुड़े सवाल पर कहा कि देश में कुछ चीजों की खपत उनकी आपूर्ति से ज्यादा हो गई है। लोगों की सैलरी बढ़ने से उनके खरीदने की क्षमता बढ़ी है, हालांकि इसके मुकाबले प्रोडक्शन नहीं बढ़ पाया। महंगाई बढ़ने की यह सबसे बड़ी वजह है।

यूक्रेन जंग पर बोले- कुर्स्क से यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ेंगे

पुतिन ने कुर्स्क को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं। रूसी सैनिक हर दिन कुछ वर्ग किलोमीटर के हिसाब से इलाके पर फिर से कब्जा कर रहे हैं। यह जंग मुश्किल है, लेकिन वे जीत के करीब हैं। पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र में लड़ रहे सैनिकों को हीरो करार दिया।

पुतिन ने कहा कि वे नहीं जानते कि कुर्स्क के पूरे इलाके पर रूसी सैनिक कब कंट्रोल हासिल कर पाएंगे। कुर्स्क रूसी इलाका है। इस पर अगस्त में यूक्रेनी सेना ने हमला किया था और एक हजार वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया था।

पुतिन ने कहा कि कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी सेना का घुसना सही नहीं था, लेकिन रूसी सेना जल्द ही उनसे छुटकारा पा लेगी। पुतिन ने कहा कि कुर्स्क के रूसी कंट्रोल में आने के बाद वो नुकसान का जायजा लेंगे और फिर स्कूल से लेकर सड़क तक सब कुछ फिर से बनाया जाएगा। जिन लोगों लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.