2000 के नोट पर 2100 की खरीदारी, लूट सको तो लूट लो... दुकानदार निकाल रहे अजब-गजब ऑफर

Updated on 25-05-2023 08:50 PM
नई दिल्ली : सोशल मीडिया के इस दौर में लोग हर नई चीज में मार्केटिंग का अवसर खोज लेते हैं। ऐसा ही 2000 के नोट (2000 Rupee Note) के साथ भी हो रहा है। आरबीआई (RBI) ने जब अचानक 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला लिया था, तो उस समय जरूर थोड़ी अफरातफरी देखने को मिली थी। लेकिन बाद में किसी पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिखा। ना बैंकों में लंबी लाइन दिखी और ना ही व्यापारियों के चेहरे पर कोई शिकन। बाजार में दुकानदार आसानी से 2000 का नोट ले रहे हैं। यहां तक तो ठीक था, लेकिन अब कुछ दुकानदार 2000 के नोट को लेकर ऑफर (Offer on 2000 rupee note) भी निकाल रहे हैं।

2000 के नोट पर निकाले जा रहे ऑफर

सोशल मीडिया पर कई ऐसी विज्ञापन वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए 2000 के नोट पर ऑफर निकाल रहे हैं। दिल्ली में एक दुकानदार 2000 के नोट पर 2100 का सामान (2100 rupees shopping on 2000 rupee note) दे रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश में एक कपड़ा व्यापारी 2 हजार के नोट पर आकर्षक ऑफर पेश कर रहा है।

2000 के नोट पर 2100 की खरीदारी

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है। इसमें लिखा है, '2000 का नोट दीजिए और 2100 रुपये का सामान पाइए।' नीचे दुकान का नाम लिखा 'सरदार ए प्योर मीट शॉप, जीटीबी नगर' लिखा हुआ है। CAIT में यूथ विंग के राष्ट्रीय सचिव सुमित अग्रवाल ने भी यह पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'अगर आपको लगता है कि आरबीआई स्मार्ट है, तो फिर से सोचिए क्योंकि दिल्ली वाले ज्यादा स्मार्ट हैं। अपनी सेल्स बढ़ाने का क्या इनोवेटिव रास्ता है।'

'कितने तेजस्वी लोग हैं'

ट्विटर यूजर्स इस पोस्ट पर बड़े चटकारे लोग हैं। एक यूजर ने 'कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास' वाला मीम शेयर किया तो किसी ने कहा कि यह तो आपदा में अवसर खोजने वाली बात है। एय यूजर ने लिखा कि मौके को भुनाना ही सबसे बड़ा बिजनस सेंस होता है। एक यूजर ने लिखा कि मेरे पास तो है ही नहीं 2000 का नोट वरना मैं भी खरीद लेती 2100 का चिकन।

ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी का ऑफर

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक कपड़ा व्यापारी ने ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी पर 2000 का नोट लेने की पेशकश की। पुष्पांजलि मेंस वियर शॉप का यह ऑफर सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है।

इस मॉल ने भी दिया ऑफर

पंजाब के एक मॉल का ऑफर भी सोशल मीडिया पर देखा गया है। इस ट्विटर पोस्ट के अनुसार, पटियाला का वीआरसी सिटी मॉल लोगों को 2000 के नोट के साथ खरीदारी की पेशकश कर रहा है। इसमें कहा गया है कि ग्राहक 2000 के नोट के साथ भी बेस्ट डील और ऑफर्स पा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.