अग्निवीरों की भर्ती के लिए नहीं मिल रहा पंजाब सरकार का सपोर्ट, दूसरे राज्य शिफ्ट करेंगे कैंप: सेना

Updated on 14-09-2022 05:17 PM
केंद्र सरकार के द्वारा घोषित नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर जमकर बवाल हुआ था। हालांकि, सरकार अपने फैसले पर अडिग रही और इसके तहत बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस बीच सेना का कहना है कि पंजाब में उसे स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। जालंधर में सेना के जोनल भर्ती अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन के समर्थन का हवाला देते हुए पंजाब सरकार से कहा है कि राज्य में अग्निपथ योजना के तहत होने वाली बहाली को या तो स्थगित किया जा सकता है या फिर इसका आयोजन पड़ोस के हरियाणा में किया जा सकता है।

8 सितंबर के अपने पत्र में पंजाब के मुख्य सचिव वीके जंजुआ और रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण के प्रमुख सचिव कुमार राहुल को संबोधित करते हुए जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल शरद बिक्रम सिंह ने कहा, ''आपके ध्यान में हम इस बात को लाने के लिए विवश हैं कि स्थानीय प्रशासन का हमें समर्थन नहीं मिल रहा है। वे आमतौर पर राज्य सरकार के निर्देशों की कमी या फिर धन की कमी का हवाला दे रहे हैं।'' आपको बता दें कि सेना की बहाली में कुछ जरूरी सहायता स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रदान की जाती है, जिनमें कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस सहायता, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग इत्यादी शामिल है।

स्थानीय प्रशासन से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वह तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक टीम और एम्बुलेंस के साथ एक चिकित्सा अधिकारी की भी व्यवस्था करे। पत्र में कहा गया है कि बहाली वाली जगह पर 14 दिनों के लिए प्रतिदिन 3,000 से 4,000 उम्मीदवारों के लिए रेन शेल्टर, पानी, मोबाइल शौचालय और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी। सेना ने कहा कि जालंधर में हमें ऐसी कोई भी सुविधा स्थानीय प्रशासन की तरफ से नहीं मिला है। बिक्रम सिंह ने कहा, ''ऐसे में हम पंजाब में भविष्य में होने वाली सेना की सभी बहालियों को रोकने के लिए सेना मुख्यालय के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। या फिर पड़ोसी राज्यों में वैकल्पिक रूप से बहाली आयोजित करेंगे।" आपको बता दें कि अगस्त में लुधियाना में बहाली की गई थी। गुरदासपुर में भी एक शिविर चल रहा है। 17 से 30 सितंबर तक पटियाला में भी बहाली के लिए कैंप लगने वाले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार सृजन के प्रधान सचिव कुमार राहुल ने कहा कि गुरदासपुर में कुछ मुद्दे सामने आए थे, लेकिन ये कुछ भी गंभीर नहीं थे। उन्होंने कहा, "मैंने जनरल से बात की है। उन्होंने मुझे गुरदासपुर में कुछ मुद्दों के बारे में बताया, लेकिन यह कुछ भी गंभीर नहीं है। सब कुछ ठीक है। कैंप के सुचारू संचालन के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।'' वहीं, लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा कि सेना को उनके जिले में भर्ती रैलियों को आयोजित करने में कोई समस्या नहीं हुई है। मलिक ने कहा, "वास्तव में हमें अगस्त में अग्निवीर रैली के सुचारू संचालन के लिए सेना भर्ती अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.