पुणेरी पलटन बनी प्रो-कबड्डी चैंपियन:रोमांचक फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को 28-25 से हराया, 10 साल में पहला खिताब जीता

Updated on 02-03-2024 12:53 PM

पुणेरी पलटन ने इतिहास रचते हुए 10 साल में पहली बार प्रो कबड्डी लीग (PKL) का खिताब जीत लिया। टीम ने शुक्रवार को फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को 28-25 के अंतर से हराया। मुकाबला हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेला गया।

पुणेरी पलटन ने लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई थी। टीम को पिछले सीजन जयपुर से हार मिली लेकिन इस बार टीम अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चैंपियन बनी। दूसरी ओर हरियाणा की टीम पहली बार खिताबी मुकाबला खेल रही थी लेकिन टीम को हार मिली।

पंकज मोहिते टीम के स्टार रेडर
पुणे से पंकज मोहिते ने लो-स्कोरिंग थ्रिलर में 9 रेड पॉइंट्स जुटाए। उन्होंने एक सुपर रेड में 4 पॉइंट्स भी बटोरे, जिसने फाइनल में जीत-हार का अंतर पैदा किया। उनके अलावा मोहित गोयत को 5, गौरव खत्री और कप्तान असलम इनामदार को 4-4 रेड पॉइंट्स मिले।

हरियाणा स्टीलर्स से रेडिंग में शिवम पटारे ने 6 और सिद्धार्थ देसाई ने 4 पॉइंट्स बटोरे। लेकिन दोनों प्लेयर्स को टीम के बाकी रेडर्स का साथ नहीं मिला।

हाफ टाइम 13-10 से आगे थी पुणे
मैच की शुरुआत बराबरी पर हुई। 12 मिनट तक स्कोरलाइन 6-6 की बराबरी पर थी। हालांकि 16वें मिनट में पुणे ने लीड बनाई, 18वें मिनट में ही पंकज मोहिते ने डू ऑर डाई रेड में सुपर रेड की और 4 पॉइंट्स बटोर लिए। हरियाणा किसी तरह ऑलआउट होने से बची लेकिन स्कोर 13-7 से पुणे के पक्ष में चले गया। हरियाणा ने वापसी की और हाफ टाइम तक स्कोर 13-10 कर दिया।

सेकेंड हाफ में पुणे ने लगातार बढ़त बनाई
दूसरा हाफ शुरू होते ही हरियाणा ऑलआउट हो गई और पुणे को 18-11 की बढ़त मिल गई। 30वें मिनट तक स्कोर 21-16 और 36वें मिनट तक स्कोर 28-20 रहा।

हरियाणा ने फिर स्टार खिलाड़ी सिद्धार्थ देसाई को उतारा, उन्होंने तेजी से 4 पॉइंट लिए और अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। लेकिन सिद्धार्थ को लाने में हरियाणा ने देरी कर दी। जिस कारण 28-25 की स्कोरलाइन के साथ मैच खत्म हुआ और पुणे ने खिताब जीत लिया।

पुणे को 3 करोड़ रुपए मिले
पुणेरी पलटन को 3 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। 1.80 करोड़ रुपए रनर-अप टीम हरियाणा स्टीलर्स ने भी जीते।

दबंग दिल्ली के योगेश को बेस्ट न्यू यंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला, उन्होंने 8 लाख रुपए जीते।

दंबग दिल्ली के ही आशु मलिक बेस्ट रेडर रहे, उन्होंने 15 लाख रुपए जीते।

पुणे के मोहम्मदरजा चियानेह बेस्ट डिफेंडर रहे, उन्होंने भी 15 लाख रुपए जीते।

पुणे के कप्तान असलम इनामदार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, उन्होंने 20 लाख रुपए जीते।

पटना ने सबसे ज्यादा 3 खिताब जीते
प्रो-कबड्डी लीग की शुरुआत जुलाई 2014 में हुई। जयपुर पिंक पेंथर्स टीम ने नवनीत गौतम की कप्तानी में पहले सीजन का खिताब जीता। दूसरे सीजन में अनूप कुमार की कप्तानी वाली यू मुंबा चैंपियन बनी।

तीसरे सीजन में पटना पाइरेट्स ने खिताब उठाया और टीम ने लगातार 3 फाइनल जीतकर खिताबी हैट्रिक बनाई। इनके अलावा बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली और पुणेरी पलटन ने भी 1-1 बार खिताब जीता है। वहीं जयपुर पिंक पेंथर्स 2 बार चैंपियन बनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.