क‍िसी मसीहा से कम नहीं थे पुनीत राजकुमार! 46 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम और 19 गौशाला का उठाते थे खर्च

Updated on 05-04-2023 09:42 PM
आज Wow Wedensday में कहानी है साउथ सिनेमा की दुनिया के दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की जो अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि समाजसेवा के काम के लिए भी लोगों के दिलों में बसते हैं। पुनीत उन सितारों में से हैं जो केवल पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी असली हीरो की तरह मौत के बाद भी जिंदा हैं। पुनीत राजकुमार साउथ के हाइएस्ट पेड कलाकारों में से हैं और फैन्से के दिलों में उन्हें लेकर अथाह दीवानगी थी और आज भी है। पुनीत फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ 26 अनाथाश्रम, 46 फ्री स्कूल,और 16 वृद्धाश्रम चलाते थे पुनीत।

बताया जाता है कि पुनीत की 14 फिल्में 100 दिनों तक सिनेमा थिएटरों में धुनकर चलने वाली फिल्में रहीं। पुनीत ने जाने से पहले कुछ ऐसा किया था जिसकी पीछे लाखों लोगों ने उन्हें फॉलो किया था। दरअसल पुनीत ने अपनी आंखें दान करने की शुरुआत की थी और उनके पीछे कर्नाटक में आंखें डोनेशन करने वालों की लाइन लग गई थी। पूरे राज्य में इस नेक काम में अचानक तेजी आ गई और इसके पीछे एक नाम थे और वो थे- पुनीत राजकुमार।

10 महीने में करीब 1 लाख नेत्रदान

राजकुमार का Eye Bank चलाने वाले 'नारायण नेत्रालय' के लॉन्च पर डॉक्टरों ने बताया था करीब 30 साल तक 76000 नेत्रदान की जानकारी थी। लेकिन नवंबर 2021 के बाद अचानक इस सोशल वर्क में तेजी आई और केवल 10 महीने में करीब 1 लाख नेत्रदान के लिए रजिस्टर्ड किया गया। ये एक स्टार का पावर ही है, जिसे लोगों ने दिल से फॉलो किया।

30 लाख फैन्स बेंगलुरु में उनके अंतिम दर्शन के लिए जुटे

उनके मरने के बाद पूरे कर्नाटक में 1 लाख लोगों ने अपनी आंखें दान कर दीं, क्योंकि वो पुनीत के रास्ते पर चलना चाहते थे। इससे कर्नाटक में नेत्रदान का आंकड़ा अचानक से कई गुना बढ़ गया था। याद दिला दें कि 9 अक्टूबर 2021 को पुनीत का निधन हो गया था और बताया गया कि उनकी जान हार्ट अटैक की वजह से गई। उनके निधन की खबर पर पूरा देश शोक में डूब गया था लेकिन बेंगलुरु शहर में धारा 144 लगा दी गई, जिसके बाद शराब की बिक्री दो दिनों के लिए रोक दी गई थी। कहते हैं कि करीब 30 लाख फैन्स बेंगलुरु में उनके अंतिम दर्शन के लिए जुटे थे, जहां कई किलोमीटर की लंबी लाइन लग गई थी।

6 महीने की उम्र में फिल्म 'प्रेमदा कनिके' में नजर आए

आपको जानकर हैरानी होगी कि पुनीत तब केवल 6 महीने के थे जब वो पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। पुनीत का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। सुपरस्टार डॉक्टर राजकुमार और निर्माता पर्वतम्मा राजकुमार के घर में जन्मे पुनीत अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वो 6 महीने की उम्र में फिल्म 'प्रेमदा कनिके' में नजर आए। बताया जाता है कि छोटी सी उम्र में पुनीत अपनी बहन पूर्णिमा के साथ फिल्मों के सेट पर आया करते थे और उनकी दिल यहीं लगा रहता था। कई फिल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। कहते हैं कि उन्होंने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था लेकिन होम ट्यूटर की मदद से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। हालांकि, दिमाग से तेज पुनीत ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी किया।


केवल 10 साल की उम्र में नैशनल अवॉर्ड मिला

जहां एक्टर्स को काफी अनुभवों और लंबा वक्त गुजारने के बाद नैशनल अवॉर्ड से नवाजा जाता है वहीं पुनीत राजकुमार को केवल 10 साल की उम्र में नैशनल अवॉर्ड मिला। फिल्म 'Bettada Hoovu' के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के आइकन कहे जाते थे। पुनीत कन्नड़ के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्हें दादासाहेब फाल्के के सम्मान से सम्मानित किया गया था।

46 फ्री स्कूल, 26 अनाथ आश्रम, 16 वृद्धाश्रम

पुनीत के समाजसेवा वालों काम की बात करें तो इसकी लिस्ट भी बेहद लंबी है। पुनीत राजकुमार 46 फ्री स्कूल, 26 अनाथ आश्रम, 16 वृद्धाश्रम और 19 गौशाला का संचालन करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने कई कन्नड़ भाषी स्कूलों कोआर्थिक मदद भी देते थे। वहीं साल 2019 में कर्नाटक में बाढ़ से तबाही मची थी तब उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख और कोरोना के समय कर्नाटक सरकार रिलीफ फंड में 50 लाख रुपये दान किए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.