छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी के विरोध में पुणे बंद:दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे

Updated on 13-12-2022 05:23 PM

मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड, कई संगठनों और विपक्षी दलों के साथ सर्वधर्मीय शिवप्रेमी पुणेकर ने मंगलवार को पुणे बंद रखा है। इस दौरान एक मौन मार्च निकाला जाएगा। जो डेक्कन में छत्रपति संभाजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मौन मार्च शुरू होगा।

यह मार्च राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी के खिलाफ निकाला जा रहा है।

3 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
एनसीपी और शिवसेना ने बंद को कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिला है। फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ पुणे (एफएटीपी) के अध्यक्ष फतेहचंद रांका ने कहा था, हम राज्यपाल के बयान की निंदा करते हैं और व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे बंद का समर्थन करें। 3 बजे तक सभी दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे।

किराना स्टोर, बेकरी और दूध की दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को सुबह 10 बजे तक खोलने की अनुमति है। इसके बाद 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। मेडिकल की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। पेट्रोल और सीएनजी पंप चालू रहेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ ही 1000 जवानों को तैनात किया गया है।

कोश्यारी ने शिवाजी को बताया था पुराने जमाने का आइकन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 19 नवंबर को औरंगाबाद में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिवाजी को पुराने दिनों का आइकॉन कहा था। कोश्यारी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी और NCP प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे।

उन्होंने भरी सभा में बाबासाहेब आंबेडकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नए जामने का आइकन बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.