WI दौरे से ड्रॉप होने के बाद आग उगल रहा पुजारा का बल्ला, सूर्या भी करवा रहे गेंदबाजों से तौबा!

Updated on 07-07-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला के पांच विकेट चटकाने के बाद चेतेश्वर पुजारा (50* रन, 103 बॉल) और सूर्यकुमार यादव (52 रन, 58 बॉल) ने शानदार अर्धशतक जड़े। हालांकि दोनों के खेलने का अंदाज एक-दूसरो से बिल्कुल अलग था। दोनों की इन शानदार पारियों के दम पर वेस्ट जोन ने गुरुवार को दलीप ट्रोफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन सेंट्रल जोन के खिलाफ स्टंप्स तक तीन विकेट पर 149 रन बनाकर कुल बढ़त 241 रन की कर ली। बता दें कि पुजारा और सूर्यकुमार दोनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

शिवम मावी (6/44) ने सुबह जल्द ही वेस्ट जोन की पहली पारी 220 रन पर समेट दी जिससे टीम बीती रात के स्कोर में महज चार रन ही जोड़ सकी। लेकिन सेंट्रल जोन की यह खुशी थोड़े समय ही रही क्योंकि नागवासवाला ने 14.3 ओवर में 74 रन देकर पांच विकेट झटक लिए जिससे टीम 31.3 ओवर में महज 128 रन पर ही सिमट गई। नागवासवाला 2021 में इंग्लैंड दौरे पर सीनियर भारतीय टीम के साथ बतौर नेट गेंदबाज गए थे।

नॉर्थ ने बनाई बढ़त
नॉर्थ जोन के गेंदबाजों ने अपने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद गुरुवार को दलीप ट्रोफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन साउथ जोन को 195 रन पर समेट दिया और अपनी टीम को मामूली बढ़त दिलाई। पहली पारी में 198 रन बनाने वाले नॉर्थ जोन को तीन रन की बढ़त मिली और उसने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 51 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 54 रन तक पहुंचाई।

पहले दिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद साउथ जोन के पास दूसरे दिन मैच में दबदबा बनाने का मौका था लेकिन विरोधी गेंदबाजों ने टीम को लगातार दबाव में रखा। वैभव अरोड़ा और कप्तान जयंत यादव ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि हर्षित राणा और बलतेज सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.