पुजारा ने काउंटी में ससेक्स को दिलाई जीत:पहली पारी में 85 और दूसरी पारी में नाबाद 44 रन

Updated on 23-04-2024 01:43 PM

टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्चर पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 टूर्नामेंट में 86 और 44 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है।

पुजारा टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून 2023 को खेला था। वे इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। पुजारा ससेक्स की ओर से खेल रहे हैं।

पहली पारी में शतक से चूके पुजारा
रविवार को ग्लूस्टरशायर और ससेक्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 12वें मैच में पुजारा ने पहली पारी में शतक से चूक गए। उन्होंने पहली पारी में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए क्रीज पर 219 मिनट तक समय बिताया। पुजारा ने 148 गेंदों में 8 चौके जड़ कर 86 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूक गए। उन्हें रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। ग्लूस्टरशायर की पहली पारी में 417 रन बनाने के बाद ससेक्स ने पहली पारी में 479 रन बनाए।

दूसरी पारी में नाबाद 44 रन बना कर टीम को जीत दिलाई
दूसरी पारी में 44 रन बना कर पुजारा ने ससेक्स को जीत दिलाई। दूसरी पारी में ग्लूस्टरशायर की टीम दूसरी पारी में महज 205 रन पर ढेर हो गई। जवाब में 144 रनों को टारगेट का पीछा करने उरती ससेक्स की टीम 6 विकेट 155 रन पर गिर गए। उसके बाद पुजारा ने ससेक्स की पारी को संभाला और उन्होंने 126 मिनट तक बल्लेबाजी की और 102 गेंदों में 5 चौके जड़ नाबाद 44 रन बनाए। इस शानदार पारी के साथ ससेक्स ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया।

IPLखेल चुके हैं पुजारा
पुजारा को टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता है। पुजारा 2010 से 2014 तक लगातार IPL खेले। उन्होंने 30 मैचों में 390 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.25 का था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.