लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने खरगोन जिले में निर्माणाधीन खरगोन बायपास का किया औचक निरीक्षण

Updated on 27-11-2025 12:37 PM
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बुधवार को खरगोन जिले में निर्माणाधीन खरगोन बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347 का स्थल पर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य अभियंता श्री बी.पी. बोरासी, इंदौर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री सी.एस. खरत, मुख्य अभियंता (भवन) श्री सुरेंद्र राव गौरखेड़े तथा अधीक्षण यंत्री श्री मयंक शुक्ला मौजूद रहे।

माप परीक्षण के दौरान बायपास पर 4 स्थानों पर डीबीएम (DBM) की मोटाई मानक के अनुरूप पाई गई, किंतु कॉम्पेक्शन असंतोषजनक पाया गया। साथ ही शोल्डर पर प्रयुक्त पत्थर निर्धारित सीमा(50 मिमी से कम) से अधिक आकार का मिला, जो गुणवत्ताहीन कार्य की पुष्टि करता है।

निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न निर्माण सामग्रियों के सैंपल लिए गए। सैंपल लेते समय यह भी सामने आया कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप बैग उपलब्ध नहीं थे। इस गंभीर लापरवाही पर मंत्री श्री सिंह ने तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर गिरी गाज

प्रकरण में खरगोन प्रयोगशाला के प्रभारी अधीक्षण यंत्री श्री विजय सिंह पवार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित उपयंत्री के विरुद्ध कार्रवाई के लिये मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देशित किया गया है। निर्माण स्थल पर सुपरविजन में अनियमितताएँ पाए जाने के कारण सुपरविजन कंसल्टेंट ICON के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों सहित किसी भी सड़क परियोजना में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं एजेंसियों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.